चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में बीजेपी 26 में से 19 सीटों पर जीती, कांग्रेस 4 पर सिमटी

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में बीजेपी 26 में से 19 सीटों पर जीती, कांग्रेस 4 पर सिमटीचंडीगढ़ : विधानसभा चुनाव के पहले पंजाब में बीजेपी के लिए खुशखबरी है। चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव में बीजेपी ने 26 में से 19 वार्डों पर जीत दर्ज की है। 2 में वह आगे चल रही है। वोटिंग रविवार को हुई थी। कांग्रेस को 3 सीटें मिली हैं। 

कुल 122 कैंडिडेट थे मैदान में

– चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के दौरान 122 कैंडिडेट मैदान में थे। इनमें से 67 निर्दलीय थे।

– चुनाव में बीजेपी को 57 फीसदी वोट मिले।

– एनालिस्ट्स का कहना है कि बीजेपी पर नोटबंदी का कोई प्रभाव नहीं पड़ा।

BJP ने अब तक 19 सीटें जीती

वार्ड नं 1 से बीजेपी के कैंडिडेट महेश इंदर सिंह सिधु जीते, 324 वोट से जीत दर्ज की।

– सिंधु को 3060 वोट पड़े, जबकि कांग्रेस के हरमोहिंदर सिंह लकी 2736 वोट मिले।

वार्ड नं 2 से बीजेपी की राजबाला मलिक जीती। उन्हें 3882 वोट पड़ी। जबकि कांग्रेस की दीपा दुबे को 2917 वोट मिले। मलिक ने 965 वोट से जीत दर्ज की।

वार्ड नं 3 से बीजेपी के रविकांत शर्मा 417 वोट से जीते। रविकांत को कुल 3166 वोट मिले। जबकि रितु छाबड़ा को 2749 वोट मिले। 
वार्ड नं. 4 से बीजेपी की सुनीत धवन आगे। उन्हें 3595 वोट मिले। जबिक कांग्रेस उम्मीदवार को पूनम शर्मा को 3230 वोट मिली। धवन 365 वोट से आगे हैं।

वार्ड नं 6से बीजेपी की फरमीला 2156 वोटों से जीती। उन्हें 4862 मिले।

वार्ड नं. 7से राजेश कुमार 486 वोटों से जीते। राजेश को कुल 5331 वोट मिले। 
वार्ड नं. 8 से भाजपा के अरुण सूद 2077 वोटों से जीते। सूद को कुल 8298 वोट मिले।

वार्ड नं 10 से अकाली बीजेपी के हरदीप सिंह 30 17 वोटों से जीत दर्ज की।

वार्ड नं 11 से बीजेपी के सतीश कुमार 1050 वोटों से जीते। इन्हें कुल 4561 वोट मिले।

वार्ड नं 12 से बीजेपी के चन्द्रावती शुक्ला 857 वोटों से जीते। इन्हें कुल 7044 वोट मिले।

वार्ड नं 13 से बीजेपी की हीरा नेगी 1716 वोटों से जीत दर्ज की।

– वार्ड नं 14 से बीजेपी के कंवलजीत सिंह 1596 वोटों से जीते। इन्हें कुल 4054 वोट मिले। 
वार्ड नं 17 से बीजेपी की आशा जैसवाल ने 1700 वोट से जीत दर्ज की।
वार्ड नं 21 से बीजेपी के गुरप्रीत ढिलों ने जीत दर्ज की। 262 वोटों से जीते।

– वार्ड नं 22 से बीजेपी के देवेश मोदगिल ने 1975 वोटों से जीत दर्ज की।

– वार्ड नं. 23 से बीजेपी के भारत कुमार 6974 वोटों से जीते। उन्हें कुल 14097 वोट मिले।

– वार्ड नं 24 से बीजेपी के अनिल दुबे ने 9421 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 12115 वोट पड़े।

– वार्ड नं. 25 से बीजेपी के जगतार सिंह 6495 वोटों से जीते। उन्हें कुल 8976 वोट मिले।

– वार्ड नं. 26 से बीजेपी के विनोद अग्रवाल 2204 वोटों से जीते। इन्हें कुल 4687 वोट मिले।

उलटफेर, निर्दलीय को मिली एक सीट

– वार्ड नं. 19 से निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप शर्मा 243 वोटों से जीते। उन्हें 3106 वोट मिले। जबकि बीजेपी के राज किशोर को 2863 वोट मिले।

कांग्रेस को अब तक 4 सीटें

– वार्ड-5 से कांग्रेस की शीला देवी जीती। शीला देवी को 5633 वोट मिले। जबकि शिरोमणी अकाली दल की मीना को 3772 वोट मिले। शीला ने 1861 वोट से जीत दर्ज की।

– वार्ड -18 से कांग्रेस के देवेंद्र सिंह बावला जीते।

वार्ड -9 से गुरबख्श रावत 2128 वोटों से जीतीं।

-वार्ड – 15 से कांग्रेस की रविंदर कौर 71 वोटों से जीती।

काउंटिंग में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

– सभी मतगणना केंद्रों पर सिक्युरिटी के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया हुआ है।

– वहीं, नगर निगम इलेक्शन में वार्ड-7 के पोलिंग स्टेशन नंबर-14 पर सोमवार को फिर वोटिंग हुई। क्योंकि रविवार को 685 की जगह 703 वोट पोल हो गए थे।

– ड्यूटी में कोताही बरतने पर स्टेट इलेक्शन कमिश्नर एसके श्रीवास्तव ने पोलिंग स्टेशन पर तैनात चार इम्प्लॉइज को सस्पेंड कर दिया।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*