500-2000 के नए नोटों की अब तक की सबसे बड़ी ‘जाली’ खेप बरामद, 26 लाख के नोटों के साथ दो जालसाज चढ़े हत्थे

500-2000 के नए नोटों की अब तक की सबसे बड़ी 'जाली' खेप बरामद, 26 लाख के नोटों के साथ दो जालसाज चढ़े हत्थेराजकोट: देश में नए 2000 रूपए और 500 रूपए के जाली नोटों की संभवत: सबसे बडी बरामदगी की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।  इस कार्रवाई के तहत गुजरात के राजकोट शहर में पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक कार से 26 लाख से भी ज़्यादा के नोट बरामद किए हैं। 

ख़ास बात यह है कि इन नोटों की शल्क बिल्कुल असली जैसे लगने वाले नोटों की तरह की है।  2000 रूपए के 1300 और 500 रूपये के 20 यानी कुल 26 लाख दस हजार मूल्य के इन नकली नोटों को कार में म्यूजिक सिस्टम के खाने में अंदर छुपा कर रखा गया था। 

इन्हे बिल्कुल असली नोटों की शक्ल देने के लिए इन पर स्टेट बैंक का टैग भी लगा दिया गया था। कार सवार दो लोगों को पकड लिया गया। नकली नोटों की एक कलर प्रिंटिंग मशीन भी बरामद की गई है। 

पुलिस आयुक्त अनुपम गहलोत ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पकडे गए दोनो जालसाजों से शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि उनका मास्टरमाइंड अहमदाबाद में रहता है और जमीन की खरीद बिक्री के धंधे से जुडा है। वे लोग नकली नोटों को आधी कीमत पर खरीदने वाले ग्राहक ढूंढने के बाद इनकी छपाई करते थे। वे इन नोटों को कमीशन पर रद्द किए गए पुराने नोटो से बदलते भी थे। 

पकडे गये दोनो जालसाज भी फिलहाल अहमदाबाद में ही रहते थे। इनमें से एक पहले प्रिंटिंग प्रेस में काम कर चुका है और फिलहाल सीसीटीवी बेचने के काम से जुडा था। पुलिस गिरोह के मास्टर माइंड और इससे जुडे अन्य लोगों, जिनमें जाली नोट लेने वाले भी शामिल हैं, की धरपकड के प्रयास कर रही है।

Bureau Report

 

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*