भारतीय विज्ञान कांग्रेस में बोले PM मोदी, ‘2030 तक IT क्षेत्र में दुनिया के तीन शीर्ष देशों में शामिल होगा भारत’

भारतीय विज्ञान कांग्रेस में बोले PM मोदी, '2030 तक IT क्षेत्र में दुनिया के तीन शीर्ष देशों में शामिल होगा भारत'तिरुपति: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के ताराकरामा स्टेडियम में प्रतिष्ठित भारतीय विज्ञान कांग्रेस का उद्घाटन किया। 7 जनवरी तक चलने वाली इस 104 वें विज्ञान कांग्रेस का विषय ‘ राष्ट्र के विकास में विज्ञान और तकनीक ‘ रखा गया है। 

विज्ञान कांग्रेस में इस बार 1400 से ज्यादा वैज्ञानिक भाग ले रहे हैं जिसमें अमेरिका, जापान, इजरायल, फ्रांस और बंगलादेश जैसे देशों के नोबल पुरस्कार विजेता भी भाग ले रहे हैं। 

यह दूसरी बार है जब तिरुपति में भारतीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन हो रहा है। पिछली बार यहां 1983 में यह आयोजित किया गया था। प्रधानमंत्री ने यहां ‘ भारत की शान ‘ प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया।

प्रधानमंत्री ने कहा, वर्ष 2030 तक भारत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दुनिया के तीन शीर्ष देशों में शामिल होगा। मेरी सरकार वैज्ञानिक अनुसंधान के विभिन्न क्षेत्रों के समर्थन के प्रति कटिबद्ध है। पीएम ने आह्वान किया कि वैज्ञानिक बिरादरी को देखना होगा कि विज्ञान लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करे।

उन्‍ होंने कहा, ‘हमारे अवसंरचना और समाज कल्याण से जुड़े मंत्रालयों को विज्ञान का अवश्य उपयोग करना चाहिए। हमारे सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिक संस्थानों को वैश्विक स्तर के अनुरूप आधारभूत अनुसंधान को मजबूत करना चाहिए।’  

इस कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हर्ष वर्धन और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री वाई एस चौधरी ने भी शिरकत की। 

दिल्ली रवाना होने से पहले पीएम मोदी तिरूमाला पर्वत स्थित भगवान वेंकेटेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे।

Bureau Report

 

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*