राजस्थान डॉक्टरों ने दी मासूम को नई जिंदगी, भोजन नली में अटका चने का दाना निकाला

राजस्थान डॉक्टरों ने दी मासूम को नई जिंदगी, भोजन नली में अटका चने का दाना निकालाजयपुर: 10 माह के बच्चे की दो जगहों से बंद भोजन नली को खोलने में डॉक्टरों ने सफलता हासिल की। इस तरह की दूरबीन सर्जरी जटिल होती है। डॉक्टरों को भी दूरबीन से चार बार प्रयास करने के बाद इसमें सफलता मिली। इस बीमारी को चिकित्सा विज्ञान में कंजेनाइटल इसोफजियर स्ट्रिक्चर कहा जाता है। 

भरतपुर निवासी ऋतिक की 10 माह से भोजन नली अवरूद्ध थी। इस कारण वह कुछ खाते ही उल्टी कर देता था। परिजनों ने उसे कई चिकित्सकों को दिखाया, किन्तु मर्ज समझ में नहीं आया। बच्चे का शरीर कमजोर पडऩे लगा, धीरे-धीरे खून की कमी होने लगी। धीरे-धीरे समय बीतने पर बच्चे की समस्या ज्यादा बढ़ गई। 

बच्चे ने पूरी तरह से खाना-पीना बंद कर दिया तो परिजनों ने बच्चे को महात्मा गांधी अस्पताल के पिडियाट्रिक गेस्ट्रोलॉजी विभाग में दिखाया। 

आंत व लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ. नटवर परवाल ने भोजन नली की एंडोस्कोपी (दूरबीन की जांच) की तो पता चला कि भोजन नली के दो जगह से सिकुड़ जाने के कारण एक चने का दाना फंसा है। 

दाने को दूरबीन से निकालने के बाद बेरियम पिलाकर दोबारा एक्स-रे कराया तो पता चला कि भोजन नली दो जगह से सिकुड़ी हुई है। हर 2 महीने में बच्चे की भोजन नली का डाइलेटेशन किया गया। चार बार डाइलेटेशन के बाद (भोजन नली को दूरबीन से खोलना) बच्चा अब स्वस्थ्य है।

Bureau Report

 

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*