राजस्थान टायर फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, धमाके की चपेट में आए 5 मज़दूरों की मौत

राजस्थान टायर फैक्ट्री में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, धमाके की चपेट में आए 5 मज़दूरों की मौतगोविन्दगढ़: ग्राम धोबलाई के नदी क्षेत्र मेें संचालित टायर पायरोलोसिस फैक्ट्री मेें बुधवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे कार्बन आउट ढक्कन खोलते समय हुआ ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई। इससे टायर फैक्ट्री मेें कार्य कर रहे 7 मजदूर आग की चपेट में आकर झुलस गए। जानकारी के मुताबिक़ घायलों में से पांच मज़दूरों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।   

दरअसल, देर रात टायर पायरोलोसिस फैक्ट्री मेें भीषण आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस व गोविन्दगढ़ 108 एम्बुलेसकर्मी व कालाडेरा 108 एम्बुलेंसकर्मी ओके पर पहुंचे। इसके बाद यहां पर खुलासे हुए मज़दूरों को गोविन्दगढ़ सीएचसी में भर्ती करवाया गया। 

यहां पर चिकित्सकों ने सभी सातों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर होने के कारण जयपुर एसएमएस अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। झुलसे हुए सभी मजदूरों की हालात गंभीर बनी हुई थी। ये मजदूर 60 से 80 प्रतिशत तक झुलस गए थे।  इनमे से पांच की उपचार के दौरान मौत हो गई।  

मच गई अफरा-तफरी 

रात साढ़े गयारह बजे हुई इस घाटना में बॉयलर फटने से पूरे फैक्टरी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चारों तरफ आग जलने लगी। जानकारी के मुताबिक़ अवैध रूप से चल रही फैक्ट्री किशनगढ़ अजमेर निवासी अंकुर शर्मा ने दिल्ली के किसी व्यापारी को किराए पर दे रखी है। 

फैक्ट्री में पुराने टायरों को जलाकर उससे तेल निकालता था। आग पर दमकलों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। 

Bureau Report

 

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*