अभिनेत्री काजोल के समर्थन में आईं ममता, कहा- खतरनाक है ये स्थिति

अभिनेत्री काजोल के समर्थन में आईं ममता, कहा- खतरनाक है ये स्थितिकोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी फिल्म अभिनेत्री काजोल के समर्थन में आगे आई हैं। अभिनेत्री के सोशल मीडिया पर वीडियो (जिसमें काजोल के बीफ खाने की बात थी) पोस्ट करने और डिलीट किए जाने के बाद ममता ने उन लोगों को आड़े हाथों लिया है जो यह तय करने की कोशिश कर रहे हैं कि दूसरे लोग क्या खाएंगे? 

ममता ने जाहिर तौर पर अभिनेत्री काजोल का जिक्र करते हुए उनका समर्थन किया और कहा कि यह एक खतरनाक चलन है कि कुछ लोग दूसरों के खाने की आदतों को लेकर असहिष्णु हो रहे हैं। वे यह तय करने का प्रयास कर रहे हैं कि अन्य लोग क्या खाएंगे? उल्लेखनीय है कि हाल ही में काजोल ने बीफ के खाने का वीडियो पोस्ट किया था, जिसकेबाद उन पर ऑनलाइन निशाना साधा गया।

खतरनाक स्थिति

ममता ने कहा कि मैं अभिनेत्री का नाम नहीं लूंगी। उन्होंने शाहरूख खान के साथ कई फिल्मों में काम किया है। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो ऑनलाइन पोस्ट किया था, जिसके बाद उन्हें परेशान किया गया और ऑनलाइन निशाना (ट्रोल) बनाया गया। उन्हें स्पष्टीकरण देना पड़ा कि वह बीफ नहीं बल्कि भैंस का मांस था। यह एक खतरनाक स्थिति है। 

Bureau Report

 

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*