कांग्रेस विधायक नितेश राणे पर लगा रंगदारी वसूलने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की शिकायत

कांग्रेस विधायक नितेश राणे पर लगा रंगदारी वसूलने का आरोप, पुलिस ने दर्ज की शिकायतमुंबई: कांग्रेस नेता नरायण राणे के बेटे के और कांग्रेस विधायक नितेश राणे खिलाफ मुंबई पुलिस ने रंगदारी वसूलने का मामला दर्ज किया। सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में राणे खिलाफ जुहू स्थित रेस्तरां के मालिक हितेश केसवानी की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया। वहीं पैसे नहीं देने पर होटल में गुड़े भेजकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप भी नितेश राणे पर लगा है। 

होटल के मालिक ने राणे पर आरोप लगाया है कि पिछले जनवरी महीने से वह उन्हें हर महीने 10 लाख रुपए देते आ रहे हैं। साथ ही अभी तक राणे द्वारा उनसे कुल 50 लाख रुपए जबरन वसूला जा चुका है। वहीं इस मामले में पुलिस ने मोईन शेख और महमद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। 

कांग्रेस विधायक पर आरोप है कि उन्होंने अपने कथित गुड़ो की मदद से होटल मालिक से जबरन उगाही कर रहे थे। साथ होटल में साझेदारी के लिए उनपर दबाब डाल रहे थे। होटल मालिक हितेश केसवानी ने बताया कि पिछले साल अक्टूबर में निखिल मिराणी के साथ उन्होंने रेस्तरां खोला था। जिसके बाद कांग्रेस विधायक भी हिस्सेदारी की मांग करने लगे। इसके अलावा 10 लाख रुपए रंगदारी मांगने लगे। जिसके बाद उनके खिलाफ आरोप दर्ज करवा गया। 

वहीं इस मामले में विधायक नितेश राणे ने कहा है कि होटल के एक पार्टनर हितेश केसवानी उनके अच्छे दोस्त हैं। कहीं ना कहीं इस मामले को गलत तरीके से लिया गया है। पूरा मामला गलतफहमी के कारण विवाद में है। साथ ही कहा कि इस मामले को मिलकर आपस में सुलझा लिया जाएगा। इस मामले में राणे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के 384, 452, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

Bureau Report

 

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*