तेज अंधड़ से भरतपुर में मैरिज होम की दीवार गिरी, 24 लोगों की मौत, 40 घायल

तेज अंधड़ से भरतपुर में मैरिज होम की दीवार गिरी, 24 लोगों की मौत, 40 घायलभरतपुर: भरतपुर में बुधवार रात दस बजे आए तेज अंधड़ में सेवर रोड स्थित अन्नपूर्णा मैरिज होम की दीवार गिर गई। इसके नीचे 52 लोग दब गए। हादस में 24 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 लोग घायल हुए हैं। जयपुर के केजीबी का रास्ता, जौहरी बाजार निवासी दीपचंद सैनी के पुत्र धमेंद्र की बारात भरतपुर निवासी किरोड़ी के गई थी। मृतकों में बारातियों की संख्या ज्यादा है। वहीं बारातियों के साथ घरातियों में शामिल भरतपुर व मथुरा के लोग भी हादसे का शिकार हुए। देर रात प्रशासन ने निगम को मैरिज गार्डन पर कार्रवाई के आदेश दिए।

जिसका सहारा लिया उसी ने लील ली जिंदगी

जब आंधी आई तब बाराती खाना खा रहे थे। अंधड़ से बचने के लिए लोगों ने दीवार की आड़ ली थी। इसी दौरान दीवार ढह गई और करीब 52 लोग इसके नीचे दब गए। अंधड़ के बाद पूरे इलाके की बिजली चली जाने से मुश्किलें बढ़ गईं। लोगों ने मोबाइल टॉर्च का सहारा लिया। बाद में सर्च लाइट्स मंगवाईं।

मातम में बदली खुशियां, सभी बिलख पड़े

हादसे के बाद हर तरफ दीवार का मलबा फैला था। पूरा माहौल मातम में तब्दील हो गया। पहले तो स्थानीय लोगों ने जैसे-तैसे दबे हुए लोगों की मदद की। लेकिन जब बस नहीं चला तो जेसीबी और कटर मंगवाने पड़े। सूचना पर सेवर थाना पुलिस व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दीवार में दबे लोगों को बाहर निकलना शुरू हुआ।

भोजन कर रहे थे बाराती

बताया जा रहा है कि घटना के समय बाराती मैरिज होम के पण्डाल की दीवार के सहारे लगी स्टॉल पर भोजन कर रहे थे। अचानक दीवार गिरने से भोजन कर रहे लोग इसमें दब गए। घायलों को निकाल कर एबुलेंस सहित अन्य साधनों से जिला आरबीएम अस्पताल भिजवाया गया। बड़ी संख्या में घायलों के यहां पहुंचने से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल गया। वहीं, सूचना मिलने पर कई लोग अस्पताल पहुंच गए और घायलों की जानकारी लेने लगे।

Bureau Report

 

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*