मुुंबई पर आज चढ़ेगा बीबर का फीवर, 25 डांसर्स के साथ 90 मिनट तक करेंगे परफॉर्म, एंट्री दोपहर 2 बजे से

मुुंबई पर आज चढ़ेगा बीबर का फीवर, 25 डांसर्स के साथ 90 मिनट तक करेंगे परफॉर्म, एंट्री दोपहर 2 बजे सेमुंबई: इंटरनेशनल पॉप सिंगर जस्टिन बीबर अपने कॉन्सर्ट के लिए मुंबई पहुंच चुके है। आज बीबर नवी मुंबई के डी.वाई.पाटिल स्टेडियम में परफॉर्म करने जा रहे है। जस्टिन अपने पर्पज वर्ल्ड टूर के तहत भारत में अपना शो करेंगे। शो की पूरी तैयारियां हो चुकी है, जस्टिन की टीम भी मुंबई पहुंच कर शो की तैयारियों को अंतिम रुप दे रही है। बीबर के इस शो का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है। आज इस कॉन्सर्ट के जरिए मुंबई पर बीबर की फीवर चढ़ने के लिए तैयार है।

मुंबई पहुंचे जस्टिन बीबर की सुऱक्षा की जिम्मेदारी सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा को सौंपी गई है। शेरा खुद स्टेज तैयार होते चेक करने आए तो कल मुंबई एयरपोर्ट पर भी दिखे। बता दें कि सलमान खान ने अपने बॉडीगार्ड को पूरी तरह जस्ट‍िन बीबर की सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर लगा दिया है। शेरा के अलावा मुंबई पुलिस के करीब 500 पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किए गए है। रात 1.30 बजे बीबर अपने पूरे क्रू के साथ चार्टर्ड फ्लाइट से मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर उतरे। वहां से वह सीधे अपने होटल में गए, जहां उनके स्वागत के लिए भव्य इंतजाम किया गया था।

बीबर की टीम रात 8 बजे स्टेज पर आएगी। यहां वे अपने 25 डांसर्स के  साथ 90 मिनट तक परफॉर्म करेंगे। शो में बीबर पर्पज नाम के एल्बम के गानों के साथ बेबी और बॉयफ्रेंड जैसे हिट गानों से भी दर्शकों पर अपना जादू बिखेरेंगे। लेकिन खास मौका तब होगा जब बीबर खुद हाथ में गिटार लेकर स्टेज के बीचोंबीच वेलवेट के काउच पर बैठकर कोल्ड वाटर और लव योरसेल्फ परफॉर्म करेंगे। बीबर के इस लाइव शो को देखने के लिए 45 हजार से ज्यादा लोगों के स्टेडियम में उमड़ने की उम्मीद है।

बीबर ने मुंबई में परफॉर्म करने के लिए अपने उत्साह को जाहिर करते हुए ट्वीट कर कहा, दुबई अद्वितीय है, अगला पड़ाव भारत है। आप तैयार हो। शो के ऑर्गेनाइजर व्हाइट फॉक्स इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अरुण जैन का कहना है कि जस्टिन बीबर सिर्फ एक चार्ट टॉपिंग आर्टिस्ट ही नहीं हैं बल्कि वे एक बहुत बड़े स्टार हैं जिनकी डिमांड बहुत ज्यादा है। बीबर के इस शो के लिए मुंबई पुलिस ने स्टेडियम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 25 अधिकारियों के साथ 500 कर्मियों को तैनात किया है। कॉन्सर्ट के बाद बीबर अगले दो दिन में नई दिल्ली, जयपुर और आगरा जाएंगे। वह ताजमहल का भी दीदार करेंगे।

भारतीय खाने के शौकीन जस्टिन बीबर को शाही खानसामे महाराजाओं के पसंदीदा व्यंजन के साथ भारत के 29 राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले व्यंजन परोसे जाएंगे। डिनर को खास बनाने के लिए बैकग्राउंड में सारंगीवादक पारंपरिक संगीत का छौंक लगाएंगे। जस्टिन के लिए सोने और चांदी की प्लेंटे उनके लिए खासतौर से बनाई गई है। जिस पर जस्टिन और उनकी टीम के नाम लिखे गए है वो भी हिंदी में। जस्टिन बीबर के शेड्यूल की अगर बात करें तो बुधवार सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक कार्यक्रम चलेगा,  जिसमें जस्टिन के शो 8 बजे होगा। जस्टिन के इस शो की सारी जानकारी व्हाइट फॉक्स ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Bureau Report

 

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*