लखनऊ में संदिग्ध हालत में मिला IAS का शव, मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

लखनऊ में संदिग्ध हालत में मिला IAS का शव, मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिसलखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में राज्य अतिथिगृह के पास आज भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी अनुराग तिवारी का शव मिलने से सनसनी फैल गर्इ। 

जानकारी के मुताबिक वे सुबह किसी काम से बाहर निकले थे। तिवारी का शव सड़क के किनारे मिला है। वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बहराइच के रहने वाले थे। 2007 बैच के आर्इएएस अधिकारी अनुराग तिवारी कर्नाटक के सिविल सप्लार्इ डिपार्टमेंट में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पारिवारिक संबंध ठीक नहीं होने के चलते वे अक्सर डिप्रेशन में रहते थे। हालांकि अभी तक मौत का कारण साफ नहीं हो सका है। 

सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। हालांकि अभी तक उनकी मृत्यु का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है।

 

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*