हिजबुल के पूर्व कमांडर ने हिंदुस्तान के मुसलामानों के खिलाफ उगली आग, यहां जानें ऑडियो क्लिप की एक-एक बात

हिजबुल के पूर्व कमांडर ने हिंदुस्तान के मुसलामानों के खिलाफ उगली आग, यहां जानें ऑडियो क्लिप की एक-एक बातनईदिल्ली: हिजबुल के पूर्व कमांडर जाकिर मूसा का एक ऑडियो टेप सामने आया है। इस में मूसा ने ‘गजवा-ए-हिंद’ यानी भारत पर विजय के लिए जिहाद में शामिल नहीं होने पर भारतीय मुसलमानों की आलोचना की है। 

जाकिर ने अपने ताजा ऑडियो टेप में कहा है कि भारतीय मुसलमान बहुत बेशर्म हैं और वो बिना रीढ़ की हड्डी के इंसान बनकर रह गए हैं। इसके साथ ही मूसा ने जंग-ए-बदर में मिली मुसलमानों की जीत का उल्लेख भी किया है।  

जिहाद में शामिल होने का भी दिया न्योता

मूसा इस टेप में भारतीय मुसलमानों पर टिप्पणी करने के बाद उनसे आतंक की लड़ाई में शामिल होने का न्योता देता हुआ भी दिख रहा है। इसके साथ ही लड़ाई की रूप-रेखा तैयार करने की बात करते हुए मूसा ने कहा कि ‘गजवा-ए हिंद’ के लिए भारतीय मुसलमानों को संगठन बनाने पड़ेंगे।

गोरक्षा-मुस्लिम महिलाओं से दुष्कर्म का उठाया मुद्दा

अपने ऑडियो टेप में मूसा ने गोरक्षा का मुद्दा भी उठाया है। मूसा ने अपने ऑडियो में कहा कि जब गोरक्षा के नाम पर मुसलमानों पर अटैक किया जाता है तो मेरा खून खौल उठता है। मूसा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मुस्लिम महिला के साथ सामने आई रेप की घटना का भी अपने टेप में जिक्र किया। 

मूसा ने कहा, ‘भारतीय मुसलमान बहुत कमजोर हैं, जो अत्याचार और नाइंसाफी के खिलाफ नहीं बोल सकते हैं।

टेलिग्राम-वॉट्सएप ग्रुप पर शेयर की ऑडियो क्लिप

खबरों के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के दो वरिष्ठ पुलिस अफसरों ने पुष्टि की है कि यह मूसा की आवाज है। मूसा ने टेलिग्राम और वॉट्सऐप ग्रुप पर अपनी ऑडियो क्लिप शेयर की है। 

गौरतलब है कि इससे पहले जाकिर मूसा ने हुर्रियत नेताओं के सिर काटने की भी धमकी दी थी। साथ ही सब्जार भट्ट को मरवाने में भी जाकिर मूसा का हाथ होने की बात सामने आई थी।

Bureau Report

 

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*