हैप्पी बर्थडे धोनी: कितना जानते हैं आप ‘कैप्टन कूल’ को, यहां जानिए उनकी 7 अनजानी बातें

हैप्पी बर्थडे धोनी: कितना जानते हैं आप 'कैप्टन कूल' को, यहां जानिए उनकी 7 अनजानी बातेंनईदिल्ली।:भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को 36 साल के हो गए हैं। धोनी का जन्‍म 7 जुलाई, 1981 को तत्‍कालीन बिहार (मौजूदा झारखंड) के रांची में हुआ था। 

धोनी काफी लम्बे समय तक टेस्ट, वनडे और टी-20 टीम के कप्तान रहे। हालांकि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। उन्होंने अपनी कप्तानी में टीम इं‍डिया को टी 20 वर्ल्‍ड कप (2007), वनडे वर्ल्‍ड कप (2011), आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी (2013) में जीत दिलाई। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम 2009 में नंबर वन टेस्ट टीम भी बन चुकी है। 

धोनी हमेशा 7 नंबर की जर्सी पहनते हैं। उनका जन्म साल के सातवें महीने की सातवीं तारीख को पड़ता है। इसके अलावा धोनी पहले लंबे बाल रखने का टोटका अपनाते थे। वे कभी अपनी कंधों तक झूलती जुल्फों के लिए जाने जाते थे, लेकिन पिछले कुछ सालों में उन्होंने अपनी जुल्फों से किनारा कर अपने बाल छोटे कर लिए थे। 

एक बार धोनी ने मजाकिया लहजे में कहा था, “यदि लंबे बाल रखने से मैं अधिक रन बना सकता हूं, तो मुझे शायद हमेशा लंबे बाल ही रखने चाहिए।”

मैदान पर धोनी की ये सारी उपलब्धियां हर कोई जानता है, लेकिन हम आपको बता रहे हैं मैदान के बाहर धोनी की जिंदगी से जुड़ी 7 खास बातें:

  1. धोनी बाइक और कार के दीवाने हैं। उनके पास दर्जनों अलग-अलग बाइक्स और लग्जरी गाड़ियां हैं। हमर एच-2 उनकी पसंदीदा सवारी है, जिसे धोनी ने 2009 में खरीदा था।
  1. उनके पास 23 बाइक्स है, जिसमें हार्ले डेविडसन से लेकर रॉयल इनफील्ड तक शामिल हैं|
  2. भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने से पहले वे भारतीय रेलवे में टिकट कलेक्टर भी रह चुके हैं|
  3. क्रिकेट के अलावा धोनी फुटबॉल और बैडमिंटन में भी हाथ आजमा चुके हैं। विकेटकीपर बनने से पहले धोनी अपने स्कूली फुटबॉल टीम के गोलकीपर थे।
  4. धोनी के पास तीन कुत्ते हैं। सैम (जर्मन शेफर्ड), जारा (ब्लैक लैब्राडोर) और जोया (वीमारेनर)।
  5. वे खुद को किशोर कुमार का प्रशंसक बताते हैं। हालांकि, उनका जन्मदिन गायक कैलाश खेर के साथ पड़ता है।
  6. 2011 में धोनी को टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक दी गई थी।

Bureau Report

 

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*