केंद्र ने राज्यों को अब तक दी साढ़े 51 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन, अब भी बची है 2.29 करोड़ डोज

केंद्र ने राज्यों को अब तक दी साढ़े 51 करोड़ से अधिक कोरोना वैक्सीन, अब भी बची है 2.29 करोड़ डोज

नईदिल्लीदेश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण तेजी से जारी है। केंद्र सरकार ने बताया है कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक कुल साढ़े 51 करोड़ से अधिक वैक्सीन की डोज दे दी है। इसके साथ ही केंद्र ने बताया कि राज्य़ों के पास अभी 2.29 करोड़ से अधिक वैक्सीन बची हुई हैं। इतना ही नहीं आने वाले दिनों में 55 लाख से अधिक वैक्सीन डोज राज्यों को सौंपी जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि 2.29 करोड़ से अधिक शेष और अप्रयुक्त COVID-19 वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 51.66 करोड़ (51,66,13,680) वैक्सीन की खुराक सभी स्रोतों के माध्यम से प्रदान की जा चुकी है और 55,52,070 और खुराक पाइपलाइन में हैं।

मंत्रालय ने कहा कि शनिवार सुबह 8 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वैक्सीन की कुल खपत, अपव्यय सहित, 49,74,90,815 खुराक है। 2.29 करोड़ से अधिक (2,29,36,394) शेष और अप्रयुक्त COVID-19 वैक्सीन खुराक अभी भी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास उपलब्ध हैं, जिन्हें प्रशासित किया जाना है। मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार गति में तेजी लाने और पूरे देश में COVID-19 टीकाकरण के दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*