शेयर बाजार LIVE:बाजार में फ्लैट कारोबार, सेंसेक्स 54800 और निफ्टी 16600 के पार, फार्मा, IT और FMCG शेयर्स में तेजी

शेयर बाजार LIVE:बाजार में फ्लैट कारोबार, सेंसेक्स 54800 और निफ्टी 16600 के पार, फार्मा, IT और FMCG शेयर्स में तेजी

कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बाजार कमजोरी के साथ शुरू हुए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 55,699.89 और निफ्टी ने 16,591.40 का रिकॉर्ड स्तर छुआ। फिलहाल सेंसेक्स सेंसेक्स 20 अंकों की तेजी के साथ 55,600 पर और निफ्टी 17 अंकों की तेजी के साथ 16,545 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 17 शेयर बढ़त के साथ और 13 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। जिसमें टेक महिंद्रा के शेयर 4%, TCS के शेयर 2% की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं इंडसइंड बैंक के शेयर में 2% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है।

बाजार को IT, FMCG और फार्मा शेयर्स का सपोर्ट मिल रहा है। NSE पर IT इंडेक्स में 2% से ज्यादा की तेजी है। IT इडेक्स में टेक महिंद्रा के शेयर में 4% से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है। फार्मा इंडेक्स में सिप्ला के शेयर करीब 2% की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

BSE पर 3,253 शेयर्स में कारोबार हो रहा है। जिसमें 1,026 शेयर्स बढ़त के साथ और 2,118 शेयर्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं। इसी के साथ लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी 240.30 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 145 अंकों की तेजी के साथ 55,582.58 पर और निफ्टी 33.95 अंकों की तेजी के साथ 16,563 पर बंद हुआ था।

ई-इमरजेंसी एक्स मिस्क वीजा का ऐलान

अफगानिस्तान में बने हालात को देखते हुए भारत सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। भारत के गृह मंत्रालय ने स्थिति को देखते हुए वीजा प्रावधानों की समीक्षा की है। सरकार ने अफगानिस्तान से भाग कर भारत आ रहे अफगानियों के लिए वीजा प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए मकसद से इलेक्ट्रॉनिक वीजा की नई कैटेगरी ई-इमरजेंसी एक्स मिस्क वीजा (e-Emergency X-Misc Visa) का ऐलान किया है। यह भारत में प्रवेश के वीजा आवेदनों का तेजी से निपटारा करेगा।

शेयर बाजार LIVE अपडेट

12:15 PM सेंसेक्स लाल निशान में पहुंचा, 55,491 पर कारोबार कर रहा है।

10:30 AM सेंसेक्स ने 55,688.50 और निफ्टी ने 16,591.40 का रिकॉर्ड स्तर छुआ।

09:30 AM सेंसेक्स 50 अंकों की बढ़त के साथ 55,622 पर और निफ्टी 14 अंकों की तेजी के साथ 16,577 पर कारोबार कर रहा है।

09:15 AM सेंसेक्स 55,565.64 पर और निफ्टी 16,545.25 पर खुला

दुनियाभर के बाजार के हाल

अमेरिका के शेयर बाजार के हाल

इससे पहले अमेरिका के शेयर बाजार में भी मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। डाओ जोंस 0.31% चढ़कर 35,625 पर बंद हुआ। नैस्डैक 0.20% की कमजोरी के साथ 14,793 और S&P 500 0.26% की बढ़त के साथ 4,480 पर बंद हुआ।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*