Stree 2 Teaser: ‘जे तो सच में आ गई’! लीक होने के बाद मेकर्स ने आधिकारिक रूप से जारी किया ‘स्त्री 2’ का टीजर

Stree 2 Teaser: 'जे तो सच में आ गई'! लीक होने के बाद मेकर्स ने आधिकारिक रूप से जारी किया 'स्त्री 2' का टीजर

राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, पंकज त्रिपाठी जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘स्त्री 2’ इस बार आजादी के मौके पर यानि 15 अगस्त को रिलीज होगी। आज इस फिल्म का टीजर मेकर्स ने जारी कर दिया है। टीजर काफी दिलचस्प है। कुछ दिन पहले ‘स्त्री 2’ का टीजर ऑनलाइन लीक हो गया था। हालांकि, आधिकारिक रूप से इसे आज जारी किया गया है।

फिल्म ‘स्त्री 2’ का टीजर 14 जून को फिल्म ‘मुंजा’ के साथ अटैच किया गया था। सिनेमाघरों में ‘मुंजा’ देखने पहुंचे दर्शकों को यह टीजर देखने का मौका मिला। इसी दौरान किसी ने इसे रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर लीक कर दिया था। लेकिन, आज मंगलवार 25 जून को आधिकारिक रूप से टीजर जारी किया गया है।

राजकुमार राव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से सोशल मीडिया पर टीजर जारी होने की जानकारी देते हुए लिखा है, ‘इस बार चंदेरी में आजादी के बाद होगा आतंक! लीजेंड्स लौट आए हैं। इस स्वतंत्रता दिवस पर’। यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

सोशल मीडिया पर टीजर जारी होने के साथ ही दर्शकों की प्रतिक्रियाएं आनी भी शुरू हो गई हैं। दर्शक इसे इस साल का अभी तक का सर्वश्रेष्ठ टीजर बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ओ स्त्री जल्दी आना’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये स्त्री अब सबकी फेवरेट बन चुकी है’। वहीं कुछ यूजर्स टीजर को यूट्यूब पर अपलोड करने की डिमांड भी कर रहे हैं।

फिल्म ‘स्त्री 2’ का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। वहीं, इसका निर्माण दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स कर रही है। बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म को क्लैश का सामना करना पड़ेगा। श्रद्धा और राजकुमार राव की ‘स्त्री 2’ का सामना अक्षय कुमार की ‘खेल-खेल में’ और जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ से होगा।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*