बिहार में भ्रष्ट अफसरों पर आर्थिक अपराध इकाई (EOW) ने आज (मंगलवार, 31 मार्च) बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए EOW ने आज (31 मार्च) राज्य के दो बड़े अधिकारियों पर शिकंजा कसते हुए कई जिलों में छापेमारी की. आय से अधिक संपत्ति मामले में EOW की अलग-अलग टीमों ने पटना, सहरसा, पूर्णिया और किशनगंज समेत कुल 12 ठिकानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया. जिन अधिकारियों पर EOW का शिकंजा कसा, उनमें सहरसा के DRDA निदेशक वैभव कुमार के साथ किशनगंज के डीएसपी गौतम कुमार भी शामिल हैं.
जानकारी के मुताबिक, 29 मार्च 2026 को दर्ज कांड के आधार पर पटना समेत पूर्णिया, किशनगंज और सहरसा में एक साथ छापेमारी की. जानकारी के अनुसार, किशनगंज के तत्कालीन पुलिस पदाधिकारी गौतम कुमार पर लगभग 1 करोड़ 94 लाख रुपये से अधिक की संदिग्ध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है, जो उनकी ज्ञात आय से करीब 60 प्रतिशत ज्यादा बताई जा रही है. इसी तरह, सहरसा के DRDA निदेशक वैभव कुमार पर भी 2 करोड़ 41 लाख रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित करने का मामला सामने आया है, जो उनकी आय से लगभग 78 प्रतिशत अधिक है.
इन दोनों मामलों में विशेष न्यायालय, निगरानी, पटना से तलाशी वारंट प्राप्त कर 12 अलग-अलग स्थानों पर पुलिस टीमों द्वारा छापेमारी की जा रही है. यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में चल रही है. आर्थिक अपराध इकाई ने बताया कि तलाशी अभियान पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी.
सहरसा के DRDA निदेशक वैभव कुमार पर भी 2 करोड़ 41 लाख रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित करने का मामला सामने आया है, जो उनकी आय से लगभग 78 प्रतिशत अधिक है. किशनगंज के तत्कालीन पुलिस पदाधिकारी गौतम कुमार पर लगभग 1 करोड़ 94 लाख रुपये से अधिक की संदिग्ध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. उनसे जुड़े 12 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ छापा मारा गया. इसके अलावा किशनगंज के डीएसपी गौतम कुमार के पूर्णिया और किशनगंज स्थित आवासों पर आर्थिक अपराध इकाई (EOW) की छापेमारी चल रही है. उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है, जो उनकी ज्ञात आय के स्रोतों से 60% अधिक है.
किशनगंज के डीएसपी गौतम कुमार के पूर्णिया और किशनगंज स्थित आवासों पर आर्थिक अपराध इकाई (EOW) की छापेमारी चल रही है. उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है, जो उनकी ज्ञात आय के स्रोतों से 60% अधिक है. छापेमारी में डीएसपी गौतम कुमार के छह ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है, जिसमें उनके आवास, बैंक लॉकर और अन्य संपत्तियां शामिल हैं. जांच में पता चला है कि डीएसपी ने अपनी महिला मित्र शगुफ्ता खातून के नाम कई भूखंड खरीदे थे, जिन्हें बाद में उनके बेटों को गिफ्ट कर दिया गया.
Bureau Report
Leave a Reply