सब कुछ बिकता है, इस लड़के ने हवा को बेचकर कर ली मोटी कमाई! वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

सब कुछ बिकता है, इस लड़के ने हवा को बेचकर कर ली मोटी कमाई! वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

कहते हैं, दुनिया में सब कुछ बिकता है बस कीमत सही होनी चाहिए. इसी बात को इस लड़के ने सिद्ध कर दिया. आपको याद होगा सर्दियों में एक लड़के ने पहाड़ों की बर्फ लाकर शहर में बेच दी थी. इस बार इस लड़के ने पहाड़ों की हवा ही बेच दी. चलिए जानते हैं​ कि लड़का पहाड़ों से हवा कैसे लेकर आया और कितने रुपये में बेची.

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का पहाड़ी इलाके में हैं और हवा को स्टोर करने की प्लानिंग कर रहा है. इस दौरान लड़का कहता है, “चलो देखते हैं क्या हम हवा बेचकर पैसा कमा सकते हैं.” इसके बाद लड़का हिमाचल के धर्मशाला पहुंचता है और प्रेशर की मदद से बोतलों में हवा भर लेता है. इसके बाद सारी बातलें पैक कर वहां से शहर की और निकल जाता है. 

बोतलों पर लगाए ये स्टीकर

लड़का पहाड़ों के शुद्ध वातावरण में हवा से भरी बोतलों को लेकर बस में बैठता है और दिल्ली की ओर निकल जाता है. दिल्ली पहुंचकर ये लड़का बोतलों पर ‘शुद्ध हवा’ लिखे स्टीकर लगा देता है. जैसे ही इसके पास कुछ कस्टमर आते हैं, तो उनको समझाता है कि जैसे दिल्ली में हवा खराब है. ऐसे में मैं लोगों को शुद्ध हवा फील करा रहा हूं और फील करने के पैसे लगते हैं.

50 रुपये में फील कराई शुद्ध हवा

इसके बाद ये पहाड़ों की शुद्ध हवा को फील करने के 50 रुपये चार्ज करता है. इसके बाद लोग प्रेशर बोतल से अपनी नाक के पास हवा को प्रेस करते हैं और शुद्ध हवा को सांसों में महसूस करते हैं. लोगों ने अपना अनुभव शेयर किया और बोला- हां, ये हवा सच में अलग है. अब ये क्रिएटिव आइडिया सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

वायरल हो गया वीडियो

वीडियो इंस्टाग्राम पर @deluxebhaiyaji नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया. खबर लिखे जाने तक वीडियो को 18 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इसके अलावा 12 लाख से ज्यादा लाइक हो चुके हैं. इतना ही नहीं बड़ी संख्या में यूजर्स कमेंट कर रहे हैं. चलिए जानते हैं ये आइडियो यूजर्स को कैसा लगा.

क्या बोले यूजर्स?

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “35 लाख का इन्वेस्टमेंट 36 लाख का घाटा.” दूसरे यूजर ने लिखा, “ये बंदा कुछ भी बेच सकता है और किसी को भी बेच सकता है. किसी दिन ईरान को तेल ना बेच दे.”

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*