आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने अपना पहला मुकाबला जीतकर धमाकेदार आगाज किया है. अब आज यानी 4 अप्रैल को वो सीजन के 7वें मैच में दिल्ली के खिलाफ वानखेड़े के मैदान पर नजर आने वाली है. इस मैच में सबकी नजर रोहित शर्मा पर रहने वाली है, जिन्होंने ओपनिंग मैच में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से धुआं-धुआं कर दिया था. रोहित ने केकेआर के खिलाफ 36 बॉल पर 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 78 रन कूटे थे. उनकी इस बैटिंग के दम पर मुंबई ने 220 रनों के टारगेट को सिर्फ 19.1 ओवरों में हासिल कर लिया.
अब दिल्ली के खिलाफ होने वाले मैच में रोहित पर सबकी नजर रहने वाली है. वो एक खास क्लब में शामिल हो सकते हैं. अगर रोहित के बल्ले से 4 चौके निकल गए तो वो इस लीग में 650 चौके लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन जाएंगे. रोहित से पहले ये कमाल सिर्फ 3 बल्लेबाज कर पाए हैं. इनमें विराट कोहली, शिखर धवन और डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गजों का नाम शामिल है.
आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
- विराट कोहली (RCB) – 776 चौके
- शिखर धवन (PBKS) – 768 चौके
- डेविड वॉर्नर (DC) – 663 चौके
- रोहित शर्मा (MI) – 646 चौके
- अजिंक्य रहाणे (CSK) – 480 चौके
रोहित की स्पेशल क्लब में होगी एंट्री
IPL में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में सबसे आगे विराट कोहली हैं, जिन्होंने 776 चौके मारे. दूसरे पर शिखर धवन, तीसरे पर डेविड वॉर्नर, चौथे पर रोहित और नंबर 5 पर अजिंक्य रहाणे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रोहित दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में आज होने वाले मैच में यह उपलब्धि हासिल कर पाते हैं या नहीं.
रोहित का आईपीएल करियर
रोहित शर्मा आईपीएल करियर में अब तक 273 मैच खेलकर 7124 रन बना चुके हैं, जिनमें 2 शतक और 48 अर्धशतक हैं. उन्होंने 308 छक्के लगाए हैं, जबकि 646 चौके मारे. वो 18 बार डक यानी जीरो पर आउट भी हुए हैं.
Bureau Report
Leave a Reply