पंजाब के होशियारपुर में एक ही परिवार का दशकों से सरपंच पद पर दबदबा

बघोरा: होशियारपुर के माहिलपुर ब्लॉक के गांव बघोरा में एक ऐसा परिवार है, जिसे ग्रामीण लगातार कई दशकों से पंचायत नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपते आ रहे हैं। गांव के लोगों का दावा है कि वर्ष 1972 से लेकर अब तक इस परिवार ने लगातार सरपंच पद संभाला है और गांव के विकास व सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई है।

जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय श्री प्रकाश चंद वर्ष 1972 से 2003 तक लगातार गांव के सरपंच रहे। इसके बाद उनकी बहू श्रीमती काता रानी ने वर्ष 2003 से 2008 तक सरपंच पद की जिम्मेदारी निभाई। वहीं वर्ष 2013 से अब तक भी वह पंचायत में सक्रिय हैं और गांव के नेतृत्व से जुड़ी हुई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आने वाले वर्षों तक भी परिवार का प्रभाव पंचायत राजनीति में बना हुआ है।

परिवार का कांग्रेस पार्टी से भी लंबे समय से जुड़ाव बताया जा रहा है। दावा किया गया है कि परिवार के बुजुर्ग 1960 से बिना किसी पद के पार्टी की सेवा करते रहे और उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए परिवार आज भी सक्रिय रूप से पार्टी के साथ जुड़ा हुआ है। गांव में करीब 1200 वोटों का समर्थन कांग्रेस के पक्ष में होने की बात भी कही गई है।

ग्रामीणों के मुताबिक, गांव बघोरा में यह परिवार वर्षों से जनता का विश्वास जीतता आया है और पंचायत चुनावों में लगातार सफलता हासिल करता रहा है।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*