महाराष्टट्र की राजनीति से इस वक्त एक बेहद दिलचस्प राजनीतिक घटना देखने को मिल रही है. ताजा जानकारी के अनुसार, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट के सांसद आज संसद भवन पहुंचे, लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि लोकसभा और राज्यसभा मिलाकर पार्टी के कुल 9 सांसदों में से सिर्फ 3 सांसद ही यहां नजर आए.
संसद पहुंचने वाले नेताओं में वरिष्ठ सांसद अनिल देसाई, अरविंद सावंत और राजा भाऊ वाजे शामिल थे. जानकारी के अनुसार, पार्टी के सबसे मुखर चेहरे और राज्यसभा सांसद संजय राउत भी शामिल हुए. इतनी कम उपस्थिति ने राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज कर दी है कि क्या उद्धव गुट के भीतर सब कुछ ठीक चल रहा है, या फिर यह दिल्ली में किसी नई रणनीति का हिस्सा है.
Bureau Report
Leave a Reply