CA Final Result 2026 OUT: सीए फाइनल का रिजल्ट जारी, पटियाला के नूर सिंगला ने 83.17% अंकों के साथ किया टॉप

CA Final Result 2026 OUT: सीए फाइनल का रिजल्ट जारी, पटियाला के नूर सिंगला ने 83.17% अंकों के साथ किया टॉप

देश भर में चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) फाइनल परीक्षा मई 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से CA फाइनल मई परीक्षा परिणाम 2026 जारी कर दिया गया है. ICAI की ओर से पहले ही आधिकारिक तौर पर जानकारी दे दी गई थी कि सीए मई 2026 फाइनल परीक्षा का रिजल्ट 18 जून 2026 को जारी किया जाएगा. शाम तक परिणाम के घोषणा होने की उम्मीद थी. हालांकि, पहले ही ICAI ने अपने आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल caresults.icai.org पर फाइनल परीक्षा मई 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं.

परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ICAI की आधिकारिक वेबसाइट icai.org और icaiexam.icai.org पर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं. लॉगिन क्रेडेंशियल के जरिए परिणाम देख सकेंगे और डाउनलोड भी कर सकेंगे. आईसीएआई ने सीए फाइनल रिजल्ट की घोषणा के साथ-साथ पासिंग परसेंटेज और मेरिट सूची भी जारी कर दी है.

सीए फाइनल मई 2026 परीक्षा में किसने किया टॉप?

सीए फाइनल परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस साल सीए की मई फाइनल परीक्षा में पटियाला के रहने वाले नूर सिंगला ने टॉप रैंक हासिल की है. नूर सिंगला ने 83.17 प्रतिशत अंकों के साथ पूरे भारत में पहला स्थान प्राप्त किया है.

रितिज सराफ की आई सेकंड रैंक

सीए फाइनल मई परीक्षा में नूर सिंगला 83.17 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप करने वाले रहे, जबकि दूसरा स्थान रितिज सराफ ने 79.17% अंकों के साथ हासिल किया है. पूरे भारत में सोहन अनिल मांजरेकर ने तीसरी रैंक हासिल की है.

CA Final Result 2026: कहां-कहां से कर सकते हैं चेक?

सीए फाइनल की मई परीक्षा 2026 में शामिल हुए छात्र आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए परिणाम देख सकते हैं. उन्हें यहां से सब्जेक्ट वाइज अंक देखने और स्कोरकार्ड को डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलेगी.

  • icai.org
  • icai.nic.in
  • caresults.icai.org

कैसे चेक करें सीए फाइनल रिजल्ट?

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org पर जाएं.
  2. होमपेज पर ‘ICAI CA Final Result 2026’ शो होगा उस पर क्लिक करें.
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें.
  4. लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर स्कोरकार्ड शो हो जाएगा.
  5. यहां से स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं या चाहें तो प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं.

ICAI CA Toppers List 2026: सीए फाइनल के टॉप 3 रैंकर्स और उनके अंक

रैंकनामअंकप्रतिशत
1नूर सिंगला 49983.17%
2रितिज सराफ 47579.17%
3सोहन अनिल मांजरेकर473 78.83%


Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*