भारतीय शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार के खुलने के साथ ही तबाही मची है. सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों भारी गिरावट के साथ खुला. सेंसेक्स 600 से ज्यादा गिर गया, बैंकिंग स्टॉक्स क्रैश हो गए.
सोमवार, 20 जुलाई को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही क्रैश हो गए. शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 650 अंक से अधिक गिरावट आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 150 अंक टूट गया। सुबह 9.35 बजे सेंसेक्स 605.05 अंक गिर कर 77,546.40 अंक पर पहुंच गया. निफ्टी 149.70 अंक टूटकर 24,184.60 अंक पर ट्रेड करता दिख रहा है.
क्यों गिरा भारत का शेयर बाजार
शुक्रवार को पिछले सत्र में सेंसेक्स 964.58 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ था, लेकिन सोमवार, 20 जुलाई को बाजार ने ये तेजी गंवा दी. सिर्फ बाजार ही नहीं गिरा, भारतीय रुपये में भी डॉलर के मुकाबले 0.1% की गिरावट आई और भारतीय करेंसी 96.40 पर खुला. ग्लोबल मार्केट में हलचल कता असर भारतीय बाजार पर दिखा. कच्चे तेल की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल के पार जा चुकी है, जिसने बाजार में निवेशकों के बीच डर का माहौल बना दिया है. अमेरिका की ओर से लगातार 9वें दिन ईरानी ठिकानों पर किए जा रहे हमले के बाद से बाजार में डर का माहौल है. निवेशक बाजार से पैसा निकालकर सेफ हेवन सोने की ओर रूख कर रहे हैं. बैंकिंग शेयरों के खराब तिमाही नतीजों ने बाजार में गिरावट लाने का काम किया.
किन शेयरों में आज गिरावट आई
बैंकिंग शेयरों का बुरा हाल दिखा. HDFC बैंक के शेयर 4% तक गिर गए. इसके अलावा एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, इंडिगो, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. जबकि टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा के शेयर में तेजी बरकरार है.
Bureau Report
Leave a Reply