संसद भवन के पास प्रदर्शनकारियों का बवाल, सुरक्षाबलों ने मेन गेट किया बंद, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

संसद भवन के पास प्रदर्शनकारियों का बवाल, सुरक्षाबलों ने मेन गेट किया बंद, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

नई दिल्ली में सोमवार को संसद परिसर के आसपास उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बन गई. हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया. इस बीच संसद भवन के मुख्य प्रवेश द्वार को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया, जिससे आवाजाही भी प्रभावित हुई. इसके पहले आज सुबह भी जब आंदोलनकारियों ने जंतर-मंतर से संसद की ओर कूच किया था तब पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए लाठयां भांजी थीं.

इसी दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के लिए पहुंचे. दोनों नेताओं की बैठक ऐसे समय हुई, जब संसद के बाहर प्रदर्शन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार गतिविधियां तेज थीं. हालांकि, मुलाकात में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.

मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रदर्शन को देखते हुए संसद भवन के मुख्य गेट पर सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई. बैरिकेडिंग मजबूत की गई और आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की गई. सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए रहीं.

प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बढ़ा तनाव

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान कुछ स्थानों पर स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई. इसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. इस कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारी पीछे हटे और इलाके में सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया.

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है. अधिकारियों का कहना है कि हालात पर पूरी तरह नजर रखी जा रही है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*