पाकिस्तान के अलग-अलग प्रांतों से दो बड़ी घटनाएं सामने आई है, जिसमें कम से कम 25 लोगों की जान गई है. मृतकों में 15 नवजात शामिल हैं. पहली घटना पाकिस्तानी की राजधानी इस्लामाबाद के अस्पताल की है, जहां पर बुधवार को एसी कम्प्रेशर फटने के बाद आग लग गई. इसमें 15 नवजातों की जान गई. वहीं, इस्लामाबाद-मुर्री एक्सप्रेसवे पर खजुट के पास एक वैन में आग लग गई, जिसमें 10 लोगों की जान गई और 13 लोग घायल हो हो गए.
इन दोनों घटनाओं ने झकझोर कर रख दिया है. इस्लामाबाद में हुई इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मौके पर राहत एवं बचाव का काम चल रहा है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी पहुंचे हैं. उधर, इस्लामाबाद-मुर्री एक्सप्रेसवे पर खजुट के पास एक वैन आग की चपेट में आ गई. हादसे में घायलों को पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया है.
अस्पताल में लगी आग से 15 नवजातों की मौत
इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस) में बुधवार को एसी कम्प्रेशर के फटने से आग लगी, जिसमें 15 नवाजातों की जान चली गई. शुरुआती जानाकारी के अनुसार, इस वार्ड में कुल 16 नवजात मौजूद थे, जिनमें से केवल 1 को बचाया गया है.
अस्पताल के कर्मचारियों का कहना है कि इस वार्ड में कुल 16 नवजातों का इलाज चल रहा था. इनमें केवल एक बच्चे को बचाया जा सका है. रेस्क्यू टीम ने स्पष्ट किया कि हॉस्पिटल के भीतर एसी के कम्प्रेशर में ब्लास्ट हो गया, जिसके बाद आग लग गई. देखते ही देखते आग ने अस्पताल के एक हिस्से को अपनी जद मे ले लिया. खबर लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार, आग पर काबू पा लिया गया है.
एक्सप्रेसवे पर हादसे में 10 की जान गई
बुधवार को ही पाकिस्तान के इस्लामाबाद-मुर्री एक्सप्रेसवे एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें कम से कम 10 लोगों की जान गई है. पाकिस्तानी मीडिया द डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, एक्सप्रेसवे पर खजुट के पास एक वैन के मोड़ पर सड़क किनारे बने दीवार से टकरा गई, जिसके बाद उसमें आग लग गई. घटना में 10 से अधिक लोग घायल हैं. बताया गया कि इस वैन में 23 लोग सवार थे.
अस्पताल की ओर से जारी एक बयान में बताया गया कि पीड़ित एक ही परिवार के थे और मुल्तान से मुर्री जा रहे थे. पुलिस ने शुरुआती जांच में पाया कि 23 लोगों को ले जा रही यह वैन तीखे मोड़ पर सड़क से नीचे उतर गई और सड़क किनारे बनी दीवार से टकराने के बाद आग की लपटों में आ गई.
Bureau Report
Leave a Reply