POCO M8x 5G: 7900 mAh बैटरी, 50MP कैमरा और लेदर लुक वाला यह फोन क्या 20 हजार में है पैसा वसूल डील?

POCO M8x 5G: 7900 mAh बैटरी, 50MP कैमरा और लेदर लुक वाला यह फोन क्या 20 हजार में है पैसा वसूल डील?

स्मार्टफोन मार्केट में बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में अब मुकाबला पहले से काफी ज्यादा दिलचस्प हो चुका है. स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियां लगातार नए-नए फीचर्स के साथ अपने स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं. चिप संकट के बीच मिड रेंज सेगमेंट में कम कीमत में फ्लैगशिप फोन की रेस काफी तेज है. इसी बीच POCO ने अपना POCO M8x 5G को मार्केट में उतारा है.

शानदार लेदर बैक फिनिश, 50MP का दमदार कैमरा और रिकॉर्डतोड़ 7900 mAh की लंबी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन पहली ही नजर में यूजर का ध्यान खींच लेता है. लेकिन क्या सिर्फ बड़े कागजी आंकड़े और लुभावना डिजाइन ही इसे खरीदने की ठोस वजह बनाते हैं? क्या 20 हजार की रेंज में यह आपकी हर दिन की जरूरतों, गेमिंग और फोटोग्राफी को पूरा कर पाता है? आइए जानते हैं…

डिजाइन और डिस्प्ले

POCO M8x 5G की सबसे पहली खास बात इसका लेदर फिनिश है. इसका रियर पैनल लेदर टेक्सचर के साथ आता है, जो हाथ में पकड़ने पर काफी प्रीमियम फील देता है. वहीं बात करें इस फोन के डिस्प्ले की तो इसमें 6.9 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जो वीडियो देखने और गेमिंग करने के शौकीनों लोगों के लिए परफेक्ट साबित हो सकता है. स्क्रीन साइज बड़ी होने के कारण से आपको हर कंटेंट देखने में अलग ही एक्सपीरियंस मिलता है.

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 4 जेन 5 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ आता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4 GHz है. इसके साथ ही इसमें स्टोरेज के अलग-अलग ऑप्शन मिलते हैं. अगर आप हर दिन के काम करते हैं, सोशल मीडिया चलाते हैं या हल्की-फुल्की गेमिंग करते हैं, तो यह फोन बिना किसी रुकावट के बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है. यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है, जो यूजर को एकदम नया और स्मूथ एक्सपीरियंस देता है.

कैमरा सेट-अप

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है. इसमें नाइटर मोड, पोर्ट्रेट, अल्ट्रा एचडी, टाइम लैप्स और गूगल लेंस जैसे कई तरह के फीचर्स दिए गए हैं. दिन के उजाले में यह कैमरा बहुत ही साफ और रंगीन तस्वीरें खींचता है. अगर आप सोशल मीडिया के लिए फोटो और वीडियो बनाना पसंद करते हैं, तो इसका कैमरा आपको निराश नहीं करेगा.

बैटरी और कनेक्टिविटी

इस फोन का बैटरी काफी दमदार है, जो 7900 mAh की है. एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह फोन आराम से एक दिन से ज्यादा चल सकता है. अगर आप सफर में रहते हैं या बार-बार फोन चार्ज करने से परेशान हैं, तो यह बैटरी आपको बार-बार चार्जिंग के टेंशन से फ्री कर देती है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई और ब्लूटूथ v5.1 का सपोर्ट दिया गया है.

ये बातें भी जानिए

HD+ डिस्प्ले क्वालिटी
20,000 रुपये की प्राइस रेंज में जहां ज्‍यादातर स्मार्टफोन फुल HD+ या AMOLED डिस्प्ले ऑफर करते हैं, वहीं इसमें 6.9 इंच के बड़े स्क्रीन साइज पर सिर्फ HD+ रेजोल्यूशन मिलता है. ऐसे में बड़े स्क्रीन पर वीडियो या फोटो देखते समय पिक्सल और शार्पनेस की थोड़ी कमी महसूस होती है.

7900 mAh की बैटरी होने की वजह से इस फोन का वजन थोड़ा ज्यादा लगता है. वजन और 6.9 इंच के बड़े साइज के कारण इसे एक हाथ से लंबे समय तक इस्तेमाल करना या जेब में रखकर घूमना थोड़ा असहज लग सकता है.

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*