स्व. विनोद खन्ना की प्रार्थना सभा में पहुंचे बॉलीवुड के यंग सुपरस्टार्स, ट्वीट कर डांटने वाले ऋषि कपूर खुद रहे नदारद

स्व. विनोद खन्ना की प्रार्थना सभा में पहुंचे बॉलीवुड के यंग सुपरस्टार्स, ट्वीट कर डांटने वाले ऋषि कपूर खुद रहे नदारदमुंबई: बॉलीवुड के वेटरेन एक्टर दिवंगत विनोद खन्ना का निधन होने के बाद पूरा बॉलीवुड में शोक में डूब गया था। विनोद खन्ना को याद करने के लिए उनके परिवार वालों ने बुधवार को मुंबई के वर्ली में उनके लिए प्रार्थना साभा का आयोजन किया। इस प्रार्थना सभा में पूरे बॉलीवुड ने उपस्थिति दर्ज कराई। 

विनोद खन्ना के दुनिया से विदाई लेने के बाद उनके अंतिम संस्कार के दिन उन्हें श्रद्धाजंलि देने बॉलीवुड के बहुत से दिग्गज कलाकर शामिल हुए थे। लेकिन यहां बॉलीवुड की यंग बिग्रेड और युवा कलाकार और बॉलीवुड के स्टार्स नहीं पहुंचे। जिस पर ऋषि कपूर ने ट्विटर पर इन स्टार्स पर जमकर निशाना साधा था।

ऋषि कपूर ने बॉलीवुड स्टार्स के यहां नहीं पहुंचने पर ट्वीट के जरिए बॉलीवुड के सभी कलाकारों को फटकार लगाई थी। इसी का नतीजा है कि विनोद खन्ना के लिए रखी गई प्रार्थना सभा में बॉलीवुड के छोटे से लेकर बड़ा हर स्टार नजर आया। अमिताभ बच्चन से लेकर, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान, आमिर खान, ऋतिक रोशन, माधुरी दिक्षित, सोनाक्षी सिन्हा, आथिया शेट्टी, सोनम कपूर तक हर कलाकार यहां पहुंचा। 

लेकिन इस मौके पर ऋषि कपूर खुद गायब रहे। विनोद खन्ना के लिए रखी गई इस आखिरी प्रार्थना सभा से खुद ऋषि कपूर नदारद रहे। हालांकि ऋषि कपूर विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार के दिन उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे लेकिन प्रार्थना सभा के दिन ना तो ऋषि कपूर और ना ही उनके परिवार का कोई सदस्य यहां नजर नहीं आया। कपूर खानदान से केवल इस मौके पर राजीव कपूर नजर आए। युवा कलाकार और ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर भी यहां नहीं आए।

आपको बता दें कि 70 साल की उम्र में कैंसर से जूझ रहे विनोद खन्ना का 27 अप्रैल को निधन हो गया था। विनोद खन्‍ना ने खलनायक के तौर पर बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। वह ‘अचानक’, ‘हाथ की सफाई’, ‘मुकद्दतर का सिकंदर’, ‘हेरा फेरी’, ‘अमर अकबर एंथनी’ जैसी कई फिल्‍मों में नजर आ चुके हैं। तो वहीं विनोद खन्ना के करीबी और बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान भी इस प्रार्थना सभा में नहीं आए।

Bureau Report

 

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*