झारखंड के इस शहर में खूब सस्ते हुए पेट्रोल- डीजल, जानिए नई कीमतें

झारखंड के इस शहर में खूब सस्ते हुए पेट्रोल- डीजल, जानिए नई कीमतेंजमशेदपुर: देश की सरकारी तेल कंपनियां 1 मई से देश के पांच शहरों में पेट्रोल और डीजल की दैनिक कीमतों में हर दिन बदलाव करने का फैसला लिया था। जहां डायनमिक प्राइजिंग के लिए चुने गए प्रमुख 5 शहरो में जमशेदपुर भी शामिल था। 

जमशेदपुर में हर दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बदल रहे हैं। जिसमें सबसे अच्छी बात यह कि यहां कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। जहां सोमवार को इंडियन ऑयल व भारत पेट्रोलियम के पंप पर पेट्रोल 68.23 रुपए और डीजल 58.97 रुपए प्रति लीटर मिला। तो वहीं हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंप पर पेट्रोल 68.25 व डीजल 59 रुपये प्रति लीटर पर ग्राहकों को मिला। 

सबसे बड़ी बात कि पिछले 4 मई से जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट जारी है। इससे पहले यहां पेट्रोल की कीमत 69.33 रुपए तो वहीं डीजल 60.25 रुपए थी। जिसके बाद हर दिन 29 से 30 पैसे की दर से कीमतों में गिरावट हो रही है। 

गौरतलब है कि डायनमिक प्राइजिंग की लिस्ट में शामिल देश के 5 शहर जमशेदपुर, चंडीगढ़, विशाखापट्टनम और पुडुचेरी है। जहां ये बदलाव 1 मई से हर दिन रात के 12 बजे डीजल और पेट्रोल के दामों के बदलाव शुरु हो गया है। तो वहीं विशाखापट्टनम में पेट्रोल 71.26 रुपए और डीजल 61.55 रुपए मिल रहा है। जबकि चंडीगढ़ में पेट्रोल 66.27 रुपए और डीजल 56.51 रुपए सबसे कम है। 

Bureau Report

 

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*