केंद्र सरकार द्वारा लाई गई सेना की नई भर्ती योजना 'अग्निपथ' को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अग्निपथ योजना से जुड़ी सभी याचिकाओं को दिल्ली हाईकोर्ट में ट्रांसफर कर दिया है। इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने केरल, पंजाब और हरियाणा, पटना और उत्तराखंड के हाईकोर्ट से भी अग्निपथ के खिलाफ सभी जनहित याचिकाओं को दिल्ली हाईकोर्ट में स्थानांतरित करने के लिए कहा है। अग्निपथ योजना के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में तीन याचिकाएं की गई थीं दाखिल अग्निपथ योजना के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में तीन याचिकाएं दाखिल की गई थीं। जिनमें इस योजना पर फिलहाल रोक लगाने की मांग की गई थी। याचिकाकर्ताओं ने ये भी मांग की थी कि जो सेना की नौकरी पाने की प्रक्रिया में हैं उन पर ये योजना लागू नहीं की जानी चाहिए। केंद्र ने भी सुप्रीम कोर्ट में कैविएट अर्जी दाखिल की केंद्र ने 21 जून को सुप्रीम कोर्ट में एक कैविएट अर्जी दाखिल कर रक्षा बलों के लिए 'अग्निपथ' भर्ती योजना को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सरकार का पक्ष भी सुनने की मांग की है। इसमें अपील की गई है कि उसका पक्ष सुने बिना कोई आदेश ना दिया जाए। बता दें कि एक वादी द्वारा यह सुनिश्चित करने के लिए एक कैविएट आवेदन दायर किया जाता है कि उसका पक्ष सुने बिना उसके खिलाफ कोई प्रतिकूल आदेश पारित नहीं किया जाए। केंद्र की अधिसूचना को रद्द करने की मांग करने वाली जनहित याचिका अधिवक्ता एमएल शर्मा ने दायर की थी, जिसमें कहा गया था कि यह योजना अवैध और असंवैधानिक है। अग्निपथ योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया जारी अग्निपथ योजना के तहत थलसेना में भर्ती प्रक्रिया जहां 1 जुलाई से शुरू हो गई वहीं वायुसेना में इससे पहले 24 जून जबकि नौसेना में 25 जून से शुरू हो गई। इस भर्ती में 17.5 वर्ष से 21 वर्ष तक के उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे। हालांकि, इस साल के लिए आयु सीमा बढ़ाकर 23 साल कर दी गई है। यह भर्ती चार सालों के लिए होगी। इसके बाद परफॉर्मेंस के आधार पर 25 फीसदी कर्मियों को वापस से रेगुलर कैडर के लिए नामांकित किया जाएगा।

Agneepath Scheme: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला- ‘अग्निपथ’ से जुड़ी सभी याचिकाएं दिल्ली हाईकोर्ट ट्रांसफर

July 19, 2022 Shining India 0

केंद्र सरकार द्वारा लाई गई सेना की नई भर्ती योजना ‘अग्निपथ’ को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की […]

मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा, नर्मदा नदी में यात्री बस गिरने से 12 की मौत, 11 को बचाया गया

मध्यप्रदेश में बड़ा हादसा, नर्मदा नदी में यात्री बस गिरने से 12 की मौत, 11 को बचाया गया

July 18, 2022 Shining India 0

मध्यप्रदेश के धार जिले के खलघाट में बड़ा हादसा हो गया है। यात्रियों से भरी महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बस नर्मदा नदी में गिर गई […]

दिल्ली: अलीपुर में गिरी गोदाम की दीवार, अब तक छह की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

दिल्ली: अलीपुर में गिरी गोदाम की दीवार, अब तक छह की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

July 15, 2022 Shining India 0

दिल्ली में एक बड़ा हादसा हो गया है। अलीपुर इलाके में एक निर्माणाधीन गोदाम की दीवार शुक्रवार को अचानक गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस […]

Parliament: संसद परिसर में धरने, भूख हड़ताल पर पाबंदी! कांग्रेस का तंज- 'विश्वगुरु का नया काम...'

Parliament: संसद परिसर में धरने, भूख हड़ताल पर पाबंदी! कांग्रेस का तंज- ‘विश्वगुरु का नया काम…’

July 15, 2022 Shining India 0

क्या अब संसद परिसर में धरना और प्रदर्शन पर भी रोक लगा दी गई है। कांग्रेस ने एक संसद सचिवालय के एक बुलेटिन को साझा […]

मूसेवाला ने उकसाया इसलिए मरवाया, नहीं दी सुपारी'; पुलिस की पूछताछ में बोला ये गैंगस्टर

मूसेवाला ने उकसाया इसलिए मरवाया, नहीं दी सुपारी’; पुलिस की पूछताछ में बोला ये गैंगस्टर

July 14, 2022 Shining India 0

Lawrence Bishnoi on Sidhu Moose Wala murder: सिद्धू मूसेवाला की हत्या क्यों की गई इस राज़ पर से धीरे-धीरे लॉरेंस बिश्नोई ने पर्दा उठाना शुरू कर […]

J&K: कठुआ में शरारती तत्वों ने मंदिर में लगी मूर्ति को तोड़ा, मचा बवाल

J&K: कठुआ में शरारती तत्वों ने मंदिर में लगी मूर्ति को तोड़ा, मचा बवाल

July 12, 2022 Shining India 0

जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के कठुआ (Kathua) जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. दरअसल कठुआ में शरारती तत्वों ने मंदिर में लगी […]

Mohammad Zubair bail: सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ाई मोहम्मद जुबैर की अंतरिम जमानत, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Mohammad Zubair bail: सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ाई मोहम्मद जुबैर की अंतरिम जमानत, यूपी सरकार से मांगा जवाब

July 12, 2022 Shining India 0

ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को यूपी के मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम राहत की मियाद और बढ़ गई है। शीर्ष कोर्ट […]

Gujarat Rain: गुजरात में बाढ़ से बेकाबू हुए हालात, अब तक 61 की मौत; पीएम मोदी ने केंद्र से भेजी टीमें

Gujarat Rain: गुजरात में बाढ़ से बेकाबू हुए हालात, अब तक 61 की मौत; पीएम मोदी ने केंद्र से भेजी टीमें

July 11, 2022 Shining India 0

गुजरात में भारी बारिश और कई जिलों में बाढ़ से बिगड़ते हालातों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात […]

Supreme Court: गैंगस्टर अबू सलेम पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, कहा- 2030 तक नहीं किया जा सकता है रिहा

Supreme Court: गैंगस्टर अबू सलेम पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, कहा- 2030 तक नहीं किया जा सकता है रिहा

July 11, 2022 Shining India 0

Supreme Court on Abu Salem: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मुंबई बम धमाकों 1993 के आरोपी गैंगस्टर अबू सलेम को लेकर कहा कि सलेम को 2030 […]