नईदिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि पर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी ने सोमवार (21 मई) को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इन नेताओं ने सोमवार सुबह वीरभूमि पहुंचकर राजीव गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए और पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया. इस मौके पर प्रियंका के पति रॉबर्ट वड्रा भी मौजूद थे.कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी और कहा, ‘आधुनिक भारत के द्योतक, सादगी और विनम्रता के प्रतीक, करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्त्रोत, भारत रत्न राजीव गांधी जी के बलिदान दिवस पर मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि.’ राजीव गांधी की 21 मई, 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरूम्बुदूर में बम विस्फोट में मौत हो गई थी.
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस करेगी सर्वधर्म पाठ
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर 21 मई को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इन कार्यक्रमों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर मौजूद रहे. सुबह 9.30 बजे लखनऊ के कालीदास मार्ग चौराहे पर स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.
इसी तरह प्रात: 9.45 बजे माल एवेन्यू चौराहे पर स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया. मदान के मुताबिक, प्रात: 10 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में सर्वधर्म पाठ एवं गोष्ठी का आयोजन हुआ. इसके अलावा आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर शामिल हुए.
Leave a Reply