Gold Price Today, 04 August 2021: गोल्ड खरीदने का यही है सही मौका! आज भी 8000 रुपये है सस्ता! कई दिनों से भाव स्थिर

Gold Price Today, 04 August 2021: गोल्ड खरीदने का यही है सही मौका! आज भी 8000 रुपये है सस्ता! कई दिनों से भाव स्थिर

नईदिल्ली: MCX पर सोने का अक्टूबर वायदा मंगलवार को 230 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ बंद हुआ था. इंट्रा डे में भी सोना वायदा एक बेहद सीमित दायरे में ही कारोबार करता दिखा. मंगलवार को सोना वायदा इंट्रा डे में 47814 से 47990 रुपये के बीच ही घूमता नजर आया. अंत में सोना वायदा 47864 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. आज भी सोना वायदा एक बेहद सीमित छोटी सी रेंज में घूम रहा है और फिलहाल 47880 रुपये प्रति 10 ग्राम के इर्द गिर्द है.

इस हफ्ते सोने की चाल (02-06  जुलाई)

दिन                      सोना (MCX अक्टूबर वायदा)

सोमवार                 48086/10 ग्राम

मंगलवार               47864/10 ग्राम

बुधवार                  47875/10 ग्राम  (ट्रेडिंग जारी)

बीते हफ्ते सोने की चाल (26-30  जुलाई)

दिन                      सोना (MCX अगस्त वायदा)

सोमवार                 47461/10 ग्राम

मंगलवार               47573/10 ग्राम

बुधवार                  47577/10 ग्राम

गुरुवार                 48281/10 ग्राम

शुक्रवार                48001/10 ग्राम

सोना उच्चतम स्तर से करीब 8300 रुपये सस्ता

पिछले साल कोरोना संकट की वजह से लोगों ने सोने में जमकर निवेश किया था, अगस्त 2020 में  MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56191 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. अब सोना अक्टूबर वायदा MCX पर 47900 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है, यानी अब भी करीब 8300 रुपये सस्ता मिल रहा है.

MCX Silver: चांदी का सितंबर वायदा मंगलवार को बिल्कुल फ्लैट बंद हुआ, लगातार बीते दो दिनों से चांदी वायदा में कोई खास हलचल देखने को नहीं मिली थी. लेकिन आज चांदी के सितंबर वायदा में अच्छी तेजी दिख रही है. चांदी वायदा इस वक्त 170 रुपये की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है, भाव भी 68,000 रुपये प्रति किलो के ऊपर हैं.

इस हफ्ते चांदी की चाल

दिन                  चांदी (MCX सितंबर – वायदा)

सोमवार                  67889/किलो

मंगलवार                67914/किलो

बुधवार                   68051/किलो

बीते हफ्ते चांदी की चाल

दिन                  चांदी (MCX सितंबर – वायदा)

सोमवार                67121/किलो

मंगलवार               66056/किलो

बुधवार                  66390/किलो

गुरुवार                  68200/किलो

शुक्रवार                 67847/किलो

चांदी अपने उच्चतम स्तर से 12000 रुपये सस्ती

चांदी का अबतक का उच्चतम स्तर 79,980 रुपये प्रति किलो है. इस हिसाब से चांदी भी अपने उच्चतम स्तर से करीब 12000 रुपये सस्ती है. आज चांदी का जुलाई वायदा 68,000 रुपये प्रति किलो पर है.

सर्राफा बाजार में सोना और चांदी का भाव

सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला. मंगलवार को 10 ग्राम सोने का भाव 48017 रुपये था, जबकि सोमवार को भाव 48034  रुपये था. इसी तरह मंगलवार को प्रति किलो चांदी का रेट 67752 रुपये था, जबकि सोमवार को रेट 67906 रुपये था. 

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*