कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: गहलोत के सीएम पद पर संकट! होने वाले नए प्रमुख को राहुल ने दे दी नसीहत

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव: गहलोत के सीएम पद पर संकट! होने वाले नए प्रमुख को राहुल ने दे दी नसीहत

भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज एक बार फिर मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने 17 अक्तूबर को होने वाले कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि मैं अपने पुराने रुख पर कायम हूं और मैं चुनाव लड़ने नहीं जा रहा हूं। बता दें कि 2019 में लोकसभा चुनाव में बुरी तरह से हार के बाद उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था।

राहुल ने होने वाले कांग्रेस अध्यक्ष को दी नसीहत
हालांकि होने वाले कांग्रेस अध्यक्ष को पहले ही नसीहत दे डाली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सिर्फ एक संगठनात्मक पद नहीं है, यह एक वैचारिक पद और एक विश्वास प्रणाली है। उन्होंने आगे कहा कि जो कोई भी कांग्रेस अध्यक्ष बनता है उसे याद रखना चाहिए कि वह विचारों के एक समूह, एक विश्वास प्रणाली और भारत के एक दृष्टिकोण का प्रतिनिधित्व करता है।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*