Yuva Vijay Sankalp Rally: पीएम मोदी बोले- हिमाचल को वैश्विक फार्मा हब बनाया जाएगा

Yuva Vijay Sankalp Rally: पीएम मोदी बोले- हिमाचल को वैश्विक फार्मा हब बनाया जाएगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हिमाचल न आने का मलाल है। यह जनता का प्यार है कि वह भारी बारिश में कुर्सियों का छाता बनाकर खड़े हैं। मंडी में हो रहा आयोजन युवाओं के जोश का प्रतीक है। दुनिया में भारत की साख जैसे बढ़ रही है। वैसे दुनिया हमसे जुड़ने के लिए उत्सुक है। कुल्लू शॉल, चंबा चप्पल को जीआई टैग मिला है। विश्व में इन उत्पादों ने अपनी जगह बनाई है। जब भी विदेशी दौरा होता है तो हिमाचल के उत्पाद उपहार में देता हूं। ताकि उन्हें बता सकूं कि किस प्रकार मैं हिमाचल से जुड़ा हूं। हिमाचल को वैश्विक फार्मा हब बनाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश किसान- बागवानों का राज्य है। इसको केंद्र की नीतियों से बल मिल रहा है। युवाओं को रोजगार मिल रहा।

हमारी सरकार ने नेशनल हाईवे के लिए सात गुना राशि दी है। प्रदेश में विकास हो रहा है। केंद्रीय बजट में पहाड़ी क्षेत्रों में रोपवे को बढ़ावा दे रहे हैं। सरकार ने युवाओं के लिए कई नीतियां बनाई हैं। हिमाचल उन प्रदेशों में है जिसने ड्रोन नीति बनाई है। इसके लिए जयराम ठाकुर बधाई के पात्र हैं।

हिमाचल के लोगों का जोश, उमंग, उत्साह यूं ही बढ़ता रहेगा। मुझे विश्वास है। मैं फिर क्षमा चाहता हूं। आपका आशीर्वाद मेरे लिए बड़ी ऊर्जा है। हमारे प्यार में मौसम भी बीच में नहीं आ सकता। भीग गए हो। ध्यान रखना। घर ध्यान से लौटना।

मंडी के पड्डल मैदान में भाजपा की युवा विजय संकल्प रैली में मौसम खराब होने के कारण पीएम नरेंद्र मोदी नहीं आ पाए। वे दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से संबोधन कर रह हैं।इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी का इंतजार हो रहा है था। रैली स्थल पर तेज बारिश होने पर मंच से अपील की गई कि बारिश जितनी तेज हो जाए, स्थल छोड़ के न जाएं।

बारिश से बचने के लिए लोगों ने कुर्सियां सिर पर रख लीं। एसपीजी ने रैली स्थल पर छाते ले जाने पर प्रतिबंध लगाया है। कमरुनाग इस क्षेत्र में बारिश के देवता हैं। बीते दिन कमरुनाग के मंदिर में पूजा-अर्चना भी की गई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया- भाजयुमो की युवा विजय संकल्प रैली में शामिल होने के लिए हमारे ऊर्जावान कार्यकर्ता उत्सुक हैं। भाजपा सरकार ने युवा शक्ति को सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पहल की हैं।

ये था कार्यकम
12:30 बजे मंडी के कांगणी हैलीपैड पर एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे 
12:45 बजे पड्डल मैदान में स्वागत
1:30 से 2:00 बजे के बीच 20 मिनट का संबोधन
2:30 बजे दिल्ली लौटेंगे

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*