Delhi Water Crisis: आज से AAP का ‘पानी सत्याग्रह’, अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठीं जल मंत्री आतिशी

Delhi Water Crisis: आज से AAP का ‘पानी सत्याग्रह’, अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठीं जल मंत्री आतिशी

‘भाजपा वाले लोगों को एक-एक बूंद पानी के लिए तरसा रहे’

संजय सिंह ने कहा, ‘दिल्ली की जल मंत्री आतिशी जी आज दिल्ली के लोगों के हक़ का पानी दिलाने के लिए अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हैं। इस भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए छतों पर और घर के बाहर पानी रख देते हैं। इंसानों के लिए प्याऊ चलाये जाते हैं। लेकिन भाजपा वालों के अंदर इतनी क्रूरता भरी है कि वह दिल्ली के लोगों को एक-एक बूंद पानी के लिए तरसा रहे हैं।’ 

‘जब तक पानी नहीं मिलता तब तक अनशन पर बैठे रहूंगी’

आतिशी ने कहा कि दिल्ली वाले घंटों व रात को पानी का इंतजार कर रहे हैं। हरियाणा सरकार के पास पानी मांगने के लिए गए लेकिन पानी नहीं दिया। पीएम मोदी को पत्र लिखा फिर भी पानी नहीं दिया। कल के आंकड़े देखा तो 120 एमजीडी पानी रोक लिया। अब स्थिति यह है कि हम पानी के लिए सत्याग्रह कर रहे हैं। आज से कोई अन्न नहीं खाउंगी, केवल जल पीउंगी। जब तक पानी नहीं मिलता तब तक अनशन पर बैठे रहूंगी। शाम पांच बजे फिर से यहां एकत्रित होंगे। बाकी सब विधायक यहां बैठे रहेंगे। 

‘हरियाणा सरकार पानी नहीं दे रही’

आतिशी ने कहा कि गर्मी बहुत है, दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी हो रही है। रात में भी तापमान अधिक रहता है। इतनी भीषण गर्मी में हर किसी को पानी की जरूरत है। जब दिल्ली को पानी की अतिरिक्त जरूरत है तब पानी की कमी हो गई। 1050 एमजीडी पानी दिल्ली में जरूरत है। 613 एमजीडी पानी हरियाणा से आता है। हरियाणा सरकार पानी नहीं दे रही है। 28 लाख लोगों का पानी रोक दिया है।

‘इस लड़ाई में हमारा साथ दो’

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा किस दुश्मनी का बदला ले रही है। जल मंत्री पानी के लिए जगह-जगह जा रही हैं। दिल्ली में पानी का संकट है। इस लड़ाई में हमारा साथ दो।दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल कहा, ‘देश में तानाशाही इतनी बढ़ गई है कि ईडी किसी को छूट भी नहीं देना चाहती। ईडी अरविंद केजरीवाल जी के साथ देश के आतंकवादी की तरह व्यवहार कर रही है। अभी तो केजरीवाल जी की जमानत का आदेश अपडेट भी नहीं हुआ था कि ईडी स्टे लगवाने के लिए हाईकोर्ट पहुंच गई। लेकिन अभी हाईकोर्ट का फैसला आना बाकी है और हम आशा करते हैं कि हाईकोर्ट न्याय करेगा।’

आतिशी का अनशन

दिल्ली में पानी की किल्लत को लेकर जल मंत्री आतिशी जंगपुरा स्थित भोगल इलाके में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठी हैं। उनके साथ सुनीता केजरीवाल और संजय सिंह भी मौजूद हैं। 

‘जल संकट भाजपा की ओर से प्रायोजित है’

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि दिल्लीवालों ने भाजपा को सात सीटें दी हैं। इसके बाद भी उन्हें उनके हक का पानी नहीं दे रहे हैं। जल संकट भाजपा की ओर से प्रायोजित है। वह दिल्ली का पेयजल रोक रही है। सवाल यह है कि दिल्ली को उसके हक का 100 एमजीडी पानी जो वर्षों से मिलता आ रहा है, उसे क्यों रोक रहे हैं। इस पानी से दिल्ली के 28 लाख लोगों की पानी की समस्या दूर हो सकती है, लेकिन हरियाणा सरकार यह पानी नहीं दे रही है। 

12 बजे से जंगपुरा स्थित भोगल इलाके में अनशन

आतिशी का अनशन दोपहर 12 बजे से जंगपुरा स्थित भोगल इलाके में होगा। इससे पहले वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट जाएंगी। आतिशी ने बताया कि दिल्लीवालों को अतिरिक्त पानी मिले, इसके लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन, हरियाणा ने पानी नहीं दिया है। इस वजह से अब पानी सत्याग्रह शुरू किया जा रहा है। 

आप ने इंडिया गठबंधन से किया आने का आग्रह

आप ने अपील की है कि इंडिया गठबंधन के सभी दलों को अनशन के समर्थन में आगे आना चाहिए। वहीं, भाजपा ने दिल्ली सरकार के इस कदम को गैर जिम्मेदाराना बताया है। भाजपा का आरोप है कि आतिशी का अनशन सिर्फ दिखावा है। दिल्ली सरकार अपनी नाकामियों को छिपा रही है। 

‘आज से ‘पानी सत्याग्रह’ शुरू करूंगी’

जल मंत्री ने आगे कहा कि महात्मा गांधी ने सिखाया है कि अगर अन्याय के खिलाफ संघर्ष करना हो, तो सत्याग्रह का रास्ता अपनाना होगा। आज से ‘पानी सत्याग्रह’ शुरू करूंगी। जब तक दिल्ली वालों को हरियाणा से अपने हक का पानी नहीं मिलेगा, तब तक अनशन पर रहूंगी।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*