‘आप’ की हार के बाद दिल्ली सचिवालय सील: फाइलें, कंप्यूटर डाटा चोरी होने का डर! उपराज्यपाल के आदेश पर हुआ एक्शन

'आप' की हार के बाद दिल्ली सचिवालय सील: फाइलें, कंप्यूटर डाटा चोरी होने का डर! उपराज्यपाल के आदेश पर हुआ एक्शन

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बड़े बहुमत की ओर है। भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) को दिल्ली में जीत का चौका लगाने से रोक दिया। अब तक के रुझान बता रहे हैं कि भाजपा यहां 27 साल बाद सत्ता में वापसी करने जा रही है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से लेकर पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तक चुनाव हार गए हैं। 

दोपहर 3.30 बजे तक भाजपा 30 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, 18 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। दिल्ली में बहुमत का आंकड़ा 36 है। जिसे भाजपा आसानी से पार करते हुए नजर आ रही है। दिल्ली में सत्ता परिवर्तन की लहर को देखते हुए उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने एक आदेश जारी किया है।

आदेश में कही गई ये बात
इसमें सचिवालय के दस्तावेजों की सुरक्षा संबंधी चिंताओं का जिक्र करते हुए कहा गया है कि विभाग की अनुमति के बिना कोई भी फाइल, दस्तावेज, कंप्यूटर हार्डवेयर आदि दिल्ली सचिवालय परिसर के बाहर नहीं ले जाया जा सकता है। साथ ही सभी विभागों, एजेंसियों और मंत्रिपरिषद के कैंप कार्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे विभाग की अनुमति के बिना कोई भी रिकॉर्ड या फाइल न हटाएं।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*