Bihar Mantrimandal 2025 : नीतीश सरकार के सात नए मंत्रियों को मिले विभाग, पहले के मंत्रियों की जिम्मेदारी बदली

Bihar Mantrimandal 2025 : नीतीश सरकार के सात नए मंत्रियों को मिले विभाग, पहले के मंत्रियों की जिम्मेदारी बदली

बिहार की नीतीश कुमार सरकार में 26 फरवरी को शपथ लेने वाले सातों मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया गया है। इसके कारण पहले के 15 मंत्रियों की जिम्मेदारी में बदलाव हुआ है। जिनके पास ज्यादा विभागों की जिम्मेदारी थी, उनसे लेकर नए मंत्रियों को दी गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल के इस्तीफे से खाली हुआ राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग नए मंत्री संजय सरावगी को दिया गया है। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की जिम्मेदारी पर भी असर पड़ा है। गुरुवार को जारी सूची में इसी कारण 15 पुराने और नए सात मंत्रियों का नाम है।

देखिए, किनके पास अब कौन-सा विभाग

  • सम्राट चौधरी– वित्त एवं वाणिज्य कर विभाग
  • विजय कुमार सिन्हा– खान एवं भू तत्व विभाग 
  • प्रेम कुमार– सहकारिता विभाग
  • रेणु देवी– पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग 
  • मंगल पांडे– स्वास्थ्य विभाग और विधि विभाग
  • नीरज कुमार सिंह बबलू– लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण विभाग 
  • नीतीश मिश्रा– उद्योग विभाग
  • नितिन नवीन– पथ निर्माण विभाग 
  • जनक राम– अनुसूचित जाति एवं जनजाति विभाग
  • हरि साहनी– पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
  • कृष्ण नंदन पासवान– गन्ना  उद्योग विभाग 
  • केदार गुप्ता– पंचायती राज विभाग
  • सुरेंद्र मेहता– खेल विभाग
  • संतोष सिंह– श्रम संसाधन विभाग
  • संजय सरावगी– राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
  • डॉ. सुनील कुमार– पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग
  • राजू कुमार सिंह– पर्यटन विभाग
  • मोतीलाल प्रसाद– कला संस्कृति एवं युवा विभाग
  • जीवेश कुमार– नगर विकास एवं आवास विभाग
  • विजय मंडल– आपदा प्रबंधन विभाग
  • मंटू सिंह– सूचना प्रा वैधिकी विभाग
  • संतोष सुमन– लघु जल संसाधन विभाग

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*