Harshvardhan Rane: हर्षवर्धन राणे ने किया नई फिल्म का एलान, जानें कब रिलीज होगी जुनून भरी ये प्रेम कहानी

Harshvardhan Rane: हर्षवर्धन राणे ने किया नई फिल्म का एलान, जानें कब रिलीज होगी जुनून भरी ये प्रेम कहानी

‘सनम तेरी कसम’ फिल्म की री-रिलीज के बाद अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने अपनी नई फिल्म का एलान कर दिया है। अभिनेता ने फिल्म का एलान सोशल मीडिया पर किया है। फिल्म का नाम ‘दीवानियत’ है, जो प्यार और हार्ट ब्रेक से जुड़ी कहानी को बयां करने वाली है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
हर्ष ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट तो नहीं बताई है लेकिन उन्होंने ये जरूर लिखा है कि फिल्म इस साल ही सिनेमाघरों में आने वाली है। अभिनेता ने पोस्ट पर लिखा- दीवानियत फिल्म कहानी है, प्यार और हार्टब्रेक की ये कहानी साल 2025 में सिनेमाघरों में आने वाली है।

बॉक्स ऑफिस पर बना है दबदबा
हर्षवर्धन राणे की आइकॉनिक लव स्टोरी ‘सनम तेरी कसम’ को बॉक्स ऑफिस पर री-रिलीज किया गया है। फिल्म का कलेक्शन इन दिनों बहुत ही शानदार चल रहा है। इसने नई रिलीज फिल्मों को पछाड़ दिया है। सनम तेरी कसम को रिलीज हुए सात दिन हो गए हैं और फिल्म ने अब तक 30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। 

फैंस की बढ़ी उत्सुकता
फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ री-रिलीज फिल्मों में दूसरी सबसे ज्यादा कलेक्शन जुटाने वाली फिल्म बन गई है। वहीं, इस फिल्म को देखने के बाद फैंस में हर्षवर्धन राणे को बड़े पर्दे पर देखने की उत्सुकता थी, जिसका इंतजार खत्म हो गया है। फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी कर रहे हैं। फिल्म को मुश्ताक शेख ने लिखा है। इस फिल्म का निर्माण द साबरमती रिपोर्ट के निर्माता कर रहे हैं।

अभिनेत्री को लेकर नहीं कोई जानकारी
अभिनेत्री को लेकर भी कोई खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है। उनके साथ इस फिल्म में और कौन से सितारे नजर आने वाले हैं, इस बारे में फिलहाल अभिनेता और मेकर्स ने कोई जानकारी नहीं दी है। 

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*