Ranveer Allahbadia: माफी भी मांगी तो अकड़ के साथ, रणवीर बोले- कोई सफाई नहीं दूंगा, मुझे मजाक करना नहीं आता

Ranveer Allahbadia: माफी भी मांगी तो अकड़ के साथ, रणवीर बोले- कोई सफाई नहीं दूंगा, मुझे मजाक करना नहीं आता

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने हाल ही में शो ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ में परिवार पर विवादित टिप्पणी की। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। रणवीर के अलावा कॉमेडियन समय रैना व अपूर्व मखीजा के खिलाफ भी शिकायत दर्ज हुई है। उन पर ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ में विवादित टिप्पणी का आरोप है। अपनी कथित अश्लील टिप्पणी पर विवाद बढ़ता देख रणवीर ने अब माफी मांगी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है। इसमें माफी भी वे पूरी अकड़ के साथ मांगते दिख रहे हैं।

बोले- ‘जो कहा, वह नहीं कहना चाहिए था’
रणवीर इलाहाबादिया ने अपने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) से एक वीडियो जारी किया है। इसमें वे माफी तो मांगते दिख रहे हैं, लेकिन उनका अंदाज ऐसा है, जैसे उन्होंने जो कहा उसका उन्हें कोई अपराधबोध नहीं। वीडियो में वे कह रहे हैं, ‘शो ‘इंडिया गॉट लेटेंट’ में मैंने जो कुछ भी कहा, वह नहीं कहना चाहिए था। आई एम सॉरी’।

जो कुछ कहा, अनुचित था’
वीडियो में रणवीर ने कहा, ‘मैंने जो कुछ भी कहा, वह अनुचित था। मजाकिया नहीं था। मैं बस माफी मांगना चाहता हूं। हालांकि, मैं इस बारे में कोई जस्टिफिकेशन नहीं दूंगा। न ही जो कुछ भी हुआ है, उसके पीछे की वजह पर कोई चर्चा करूंगा। मैं सिर्फ अपनी गलती मान रहा हूं। पॉडकास्ट हर उम्र के लोगों ने देखा। यह जिम्मेदारी इतने हल्के में नहीं लेनी चाहिए थी’।

मामले से सबक लेने की बात
रणवीर ने आगे कहा, ‘इस पूरे अनुभव से यही सबक लिया है कि इस प्लेटफॉर्म को बेहतर तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए। वीडियो से असंवेदनशील कंटेंट को हटाने को कहा गया है। मैं माफी मांगता हूं। उम्मीद है कि इंसानियत के नाते आप मुझे माफ करेंगे’।  

यूजर्स बोले- ‘आप सम्मान खो चुके हैं’
रणवीर के इस वीडियो पर यूजर्स का गुस्सा फूट रहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘आप अपनी इस टिप्पणी से अपना सम्मान पहले ही खो चुके हैं। अगर माता-पिता के लिए ऐसे शब्द निकल रहे हैं तो आप हार गए भाई, वह सब आध्यात्मिक वीडियो भी रिमूव कर दो’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सॉरी से क्या होगा? आपको सबक सिखाना जरूरी है’। एक यूजर ने लिखा, ‘अब आप सॉरी कह रहे हो, लेकिन नुकसान तो हो चुका। बोलने से पहले दो बार सोचना’।  एक यूजर ने लिखा, ‘आपने जो कहा है, हम माफ नहीं कर पाएंगे’।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*