Telangana: तेलंगाना में एसएलबीसी सुरंग परियोजना में छत का एक हिस्सा ढहा, छह श्रमिकों के फंसे होने की आशंका

Telangana: तेलंगाना में एसएलबीसी सुरंग परियोजना में छत का एक हिस्सा ढहा, छह श्रमिकों के फंसे होने की आशंका

तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में शनिवार को श्रीशैलम लेफ्ट बैंक नहर (एसएलबीसी) के निर्माणाधीन हिस्से में छत का एक हिस्सा ढह गया। हादसे में कम से कम छह श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि निर्माण कंपनी की टीम आकलन के लिए अंदर गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि काम में लगी कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार छह से आठ श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है। 

श्रमिक काम के सिलसिले में अंदर गए थे
अधिकारी ने कहा, ‘घटना तब हुई, जब कुछ श्रमिक काम के सिलसिले में अंदर गए थे, तभी सुरंग के 12-13 किलोमीटर अंदर एक हिस्से की छत गिर गई।’ हालांकि, मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में हताहतों की संख्या नहीं बताई गई। उसमें संकेत दिया गया कि कुछ लोग घायल हुए हैं।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*