युवाओं को हथियार चलाने की ट्रेनिंग देता था अब्दुल रहमान, घर से मिला सामान देख सन्न रह गई STF

UP News: युवाओं को हथियार चलाने की ट्रेनिंग देता था अब्दुल रहमान, घर से मिला सामान देख सन्न रह गई STF

रामनगरी अयोध्या के मिल्कीपुर का रहने वाला अब्दुल रहमान आतंकी संगठन आईएस के हैदराबाद माड्यूल के संपर्क में था। सूत्रों के मुताबिक आईएस के हैंडलर अबू सूफियान ने ही उसे राम मंदिर पर हमला करने के लिए उकसाया था। वह सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर युवाओं को डमी हथियारों के जरिये उन्हें चलाने की ट्रेनिंग भी दे रहा था। इसकी वजह से वह अबू सूफियान की नजरों में आया था।

दरअसल, हरियाणा और गुजरात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फरीदाबाद से आतंकी अब्दुल रहमान की गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय खुफिया एजेंसियों और यूपी एटीएस ने उसके मिल्कीपुर स्थित घर पर छापा मारा था। छापे में तमाम डमी हथियार बरामद हुए थे। इनमें राकेट लांचर, एके-47, पिस्टल, हैंडग्रेनेड आदि थे। साथ ही आईएस का झंडा और आतंकी साहित्य भी मिला था।

कई दिनों से पुलिस की थी नजर

सोशल मीडिया पर अब्दुल रहमान के कई वीडियो अपलोड होने के बाद गुजरात पुलिस उस पर पैनी नजर रख रही थी। जैसे ही वह 4 मार्च को फरीदाबाद पहुंचा, एजेंसियां हरकत में आ गईं और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

दरअसल, गुजरात पुलिस को डर था कि वह दिल्ली में आतंकी हमले को अंजाम दे सकता है। वहीं, अब्दुल रहमान से पूछताछ करने फरीदाबाद गई एटीएस की टीम वापस आ गई है। एडीजी एटीएस नीलाब्जा चौधरी ने बताया कि टीम ने अन्य एजेंसियों के साथ अब्दुल रहमान से पूछताछ की है।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*