Pakistan: पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस हाईजैक, दावा- बलूच लिबरेशन आर्मी ने 120 यात्रियों को बनाया बंधक

Pakistan: पाकिस्तान में जाफर एक्सप्रेस हाईजैक, दावा- बलूच लिबरेशन आर्मी ने 120 यात्रियों को बनाया बंधक

पाकिस्तान में मंगलवार को ट्रेन हाईजैक कर ली गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बलूचिस्तान के माच क्षेत्र में हथियारबंद लोगों ने क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह हमला बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने किया है। संगठन ने ट्रेन में सवार 120 यात्रियों को बंधक बना लिया है। 

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस को कुछ हथियारबंद लोगों ने  पेहरो कुनरी और गदलार के बीच सुरंग नंबर आठ के पास रोक लिया। डॉन न्यूज के मुताबिक नौ कोच वाली इस ट्रेन में 500 यात्री सवार हैं। 

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*