Tahawwur Rana: मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा का नया पैंतरा; भारत प्रत्यर्पण पर रोक के लिए नई अर्जी दाखिल की

Tahawwur Rana: मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा का नया पैंतरा; भारत प्रत्यर्पण पर रोक के लिए नई अर्जी दाखिल की

मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा ने भारत प्रत्यर्पण पर रोक लगाने के अनुरोध वाली याचिका शीर्ष अदालत से खारिज होने के बाद नया दांव चला है। उसने मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स के सामने एक नई अर्जी दाखिल की है। पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक (64) राणा वर्तमान में लॉस एंजिल्स के मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में बंद है।

26/11 हमले का आरोपी तहव्वुर राणा ने 27 फरवरी को अमेरिका की शीर्ष अदालत के एसोसिएट जस्टिस और नौवें सर्किट की सर्किट जस्टिस एलेना कागन के सामने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका के लंबित मुकदमे पर रोक लगाने के लिए आपात आवेदन प्रस्तुत किया था। शीर्ष कोर्ट की वेबसाइट पर छह मार्च को प्रकाशित एक नोट में कहा गया, ‘अर्जी… न्यायमूर्ति कागन ने अस्वीकार की।’

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*