
कांग्रेस बोली- राज्य के नौजवानों को ‘न्याय का हक’ दिलाकर रहेंगे
पदयात्रा के दौरान ही कांग्रेस पार्टी की ओर से सोशल मीडिया पर लिखा गया कि आज राहुल गांधी ने ‘पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा’ में कदमताल कर यात्रा के संदेश को मजबूती के साथ बुलंद किया। बिहार के युवाओं को पलायन नहीं, उन्हें खुद के प्रदेश में रोजगार मिले। यह हमारी यात्रा का लक्ष्य है। यह यात्रा बिहार के संघर्ष की आवाज और उम्मीद है। हम वर्षों से अन्याय झेल रहे राज्य के नौजवानों को ‘न्याय का हक’ दिलाकर रहेंगे।
राहुल गांधी के ऊपर फूलों की बारिश
राहुल गांधी के साथ हजारों कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और समर्थक चल रहे हैं। समर्थक राहुल गांधी के ऊपर फूलों की बारिश कर रहे हैं। राहुल गांधी लोगों का अभिनंदन स्वीकार कर रहे हैं। उनके साथ कन्हैया कुमार भी मौजूद हैं।
बेगूसराय पहुंच राहुल गांधी
कांग्रेस में नंबर वन की हैसियत वाले नेता राहुल गांधी बेगूसराय पहुंच चुके हैं। सुभाष चौक पर कन्हैया कुमार ने कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत किया। राहुल गांधी की अपील पर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सफेद टी-शर्ट पहनी है।
कन्हैया बोले- प्रगति के लिए इस यात्रा में साथ चलें
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार भी पदयात्रा में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि कुछ ही देर में “पलायन रोको नौकरी दो यात्रा” में शामिल होने के लिए हमारे नेता और देश में विपक्ष की सबसे मजबूत आवाज राहुल गांधी आ रहे हैं। आप सभी लोग बिहार में नौकरी, शिक्षा और उन्नति-प्रगति के लिए इस यात्रा में साथ चलें। राहुल जी की अपील है कि अपनी हुंकार दर्ज करवाने के लिए यात्रा में सफेद टी-शर्ट पहन कर आइये और सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाइये।
कांग्रेसियों ने शुरू की पदयात्रा
बेगूसराय के आईटीआई मैदान से “पलायन रोको रोजगार दो” पदयात्रा शुरू हो चुकी है। क्रांगेस कार्यकर्ताओं की काफी भीड़ दिख रही है। घोड़ा, अंग्रेजी बाजा, सेना भर्ती पेंडिंग अभ्यर्थियों सहित जिले के कांग्रेसियों ने यात्रा शुरू की। कुछ देर में राहुल गांधी बेगूसराय पहुंचेंगे।
सफेल टीशर्ट पहनकर आए समर्थक
वहीं राहुल गांधी की पदयात्रा में शामिल होने के बाद दोपहर एक बजे जुबली ढाबा के पास कन्हैया कुमार प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। इधर, राहुल गांधी की अपील पर उनके समर्थक सफेद टी-शर्ट पहनकर आएं हैं। यह सभी लोग राहुल गांधी की पदयात्रा में शामिल होंगे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह
राहुल गांधी की पदयात्रा को लेकर बेगूसराय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। गाजे बाजे के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता झूमते और गाते नजर आ रहे हैं। राहुल गांधी के आगमन को लेकर तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।
कपस्या के पास नुक्क्ड़ सभा का भी आयोजन होगा
बेगूसराय के आईटीआई मैदान से पलायन रोको रोजगार पदयात्रा की शुरुआत होगी। यहां से पदयात्रा पन्हास चौक बाईपास होते हुए सुभाष चौक पर एनएच 31 पर पहुंचेगी। जहां यात्रा में कांग्रेस नेता सह विपक्ष के नेता राहुल गांधी शामिल होंगे। 10 बजकर 40 मिनट पर बेगूसराय उलाव पहुंचेगे। साढ़े ग्यारह बजे वह पदयात्रा में सुभाष चौक के समीप शामिल होंगे। इसके कुछ देर बाद कपस्या के पास नुक्क्ड़ सभा का भी आयोजन होगा। यहां सम्बोधन के बाद वह पटना के लिए निकल जाएंगे।
Bureau Report
Leave a Reply