चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि को हर साल हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। यह दिन बजरंगबली जी के जन्म का दिन है। हनुमान को बल और बुद्धि का दाता माना जाता है। हिंदू धर्म में बजरंगबली की पूजा का विशेष महत्व है। मान्यता है कि अंजनी पुत्र हनुमान के नाम का जाप ही अत्यंत पवित्र और प्रभावशाली होता है। हनुमान चालीसा और सुंदर कांड के पाठ मात्र से पूरी रामायण के पाठ जितना फल प्राप्त होता है।
इस साल 12 अप्रैल 2025 को हनुमान जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर अपने रिश्तेदारों और करीबियों को हनुमान भजन और भक्तिमय संदेश भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं। इस लेख में आपको हनुमान जी से जुड़े सुंदर अर्थों वाले भक्तिमय संदेश दिए जा रहे हैं, जिन्हें भेजकर दोस्तों और स्वजन को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
तेरी गदा में शक्ति सारी,
हर दुष्ट पर तू है भारी।
बजरंगी तुझको वंदन,
भक्ति में तेरे जीवन अर्पण।
हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं
अंजनी के लाल तू, संकटों का नाश करे,
राम के नाम से तू, हर गुनाह माफ करे।
तेरी भक्ति में जो लीन, उसे कभी ना हार मिले,
प्रभु श्रीराम के दुलारे, जीवन को तू संवार दे।
हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं
बजरंग बली के चरणों में शीश झुकाएं,
संकट आए तो उनका नाम दोहराएं।
हनुमान जन्मोत्सव पर यही अरज है,
हर दुख से रक्षा करो यही मर्ज है।
हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं
संकट हरता वीर बजरंगी,
तेरा नाम सदा मंगलकारी।
अंजनी पुत्र, पवन के प्यारे,
तेरी जयकार सदा हमारी।
हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं
श्रीराम के दुलारे हनुमान,
तेरी भक्ति में शक्ति अपार।
सिया-राम के सेवक बनकर,
तूने किया सब का उद्धार।
हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं
पवनपुत्र आए हैं आशीर्वाद देने,
हर दुख-संकट से आपको बचाने।
हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं
संकट मोचन नाम तिहारो,
जो जपे फल पाए प्यारो।
हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं
Bureau Report
Leave a Reply