MHA On Naxalism: नक्सलवाद को खत्म करने की हमारी मुहिम निरंतर जारी रहेगी, गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा एलान

MHA On Naxalism: नक्सलवाद को खत्म करने की हमारी मुहिम निरंतर जारी रहेगी, गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा एलान

झारखंड में सुरक्षा बलों की तरफ से आठ नक्सलियों को मार गिराने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि नक्सलवाद को खत्म करने के लिए उनकी सरकार की प्रतिबद्धता बरकरार है। बता दें कि, झारखंड के बोकारो जिले में सीआरपीएफ और पुलिस के कोबरा कमांडो के साथ मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए, जिनमें एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली भी शामिल है।

हमारे सुरक्षा बलों की सराहना करें- अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- ‘नक्सलवाद को खत्म करने के लिए हमारा अभियान निरंतर जारी है। आज सुरक्षा बलों को नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए चल रहे अभियान में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली। झारखंड के बोकारो में लुगु हिल्स में मुठभेड़ में आठ माओवादियों को ढेर कर दिया गया, जिसमें एक शीर्ष स्तर का नक्सली नेता विवेक, जिस पर एक करोड़ रुपये का इनाम था, और दो अन्य कुख्यात नक्सली शामिल हैं। अभियान जारी है। हमारे सुरक्षा बलों की सराहना करें।’

कई राइफल और बंदूक मौके से की गई जब्त
सुरक्षा बलों की इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि 209 कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन (कोबरा) के जवानों ने राज्य पुलिस के साथ मिलकर अभियान चलाया, जिसमें आठ नक्सली मारे गए और एक एके सीरीज राइफल, तीन इंसास राइफल, एक सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर), आठ देशी बंदूकें और एक पिस्तौल जब्त की गई।

इन नक्सलियों का हुआ खात्मा
वहीं मारे गए लोगों में उग्रवादी संगठन के केंद्रीय समिति सदस्य प्रयाग मांझी उर्फ विवेक, विशेष क्षेत्र समिति सदस्य अरविंद यादव उर्फ अविनाश, जोनल समिति सदस्य साहेबराम मांझी उर्फ राहुल मांझी, महेश मांझी उर्फ मोटा, तालु, रंजू मांझी, गंगाराम और महेश शामिल हैं।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*