संभल जामा मस्जिद सर्वे विवाद : हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला, सभी पक्षों की लगी निगाह

संभल जामा मस्जिद सर्वे विवाद : हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला, सभी पक्षों की लगी निगाह

इलाहाबाद हाईकोर्ट सोमवार दोपहर दो बजे संभल की जामा मस्जिद के सर्वे मामले में फैसला सुनाएगा। न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की अदालत इस पर निर्णय देगी कि जिला अदालत में मस्जिद का सर्वेक्षण का मामला आगे बढ़ेगा या नहीं।

मस्जिद इंतजामिया कमेटी की ओर से दाखिल पुनरीक्षण याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद 13 मई को कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। यह विवाद तब शुरू हुआ, जब अधिवक्ता हरिशंकर जैन और सात अन्य ने दावा किया कि जामा मस्जिद दरअसल प्राचीन हरिहर मंदिर के स्थान पर बनाई गई है।

उन्होंने जिला अदालत में वाद दाखिल कर एएसआई से सर्वेक्षण कराने की मांग की थी। जिला अदालत ने एडवोकेट कमिश्नर के जरिये प्रारंभिक सर्वे का आदेश दिया था, जिसे मस्जिद कमेटी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

हाईकोर्ट पहले ही आठ जनवरी 2025 को मामले की सुनवाई पर अंतरिम रोक लगा चुका है। अब कोर्ट का सोमवार को आने वाला फैसला यह स्पष्ट करेगा कि सर्वे की कार्रवाई जारी रहेगी या नहीं। इस फैसले पर देशभर की निगाहें टिकी हैं।  

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*