Aditya Roy Kapur: सैफ-सलमान के बाद अब आदित्य रॉय कपूर पर हमले की साजिश? घर में जबरन घुसी महिला, FIR दर्ज

Aditya Roy Kapur: सैफ-सलमान के बाद अब आदित्य रॉय कपूर पर हमले की साजिश? घर में जबरन घुसी महिला, FIR दर्ज

अभी कुछ दिनों पहले ही बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान के आवास पर कुछ अनजान लोगों ने प्रवेश करने की कोशिश की थी, जिससे सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था। अब ऐसा ही कुछ अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ हुआ है, जिसमें एक अज्ञात महिला ने उनके घर में घुसना चाहा। हालांकि, इसे लेकर शिकायत भी दर्ज कराई गई है। आइए जानते हैं पूरी घटना के बारे में। 

कब हुई यह घटना?
अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के मुंबई में बांद्रा पश्चिम स्थित आवास पर यह घटना सामने आई। अभिनेता की नौकरानी द्वारा कथित रूप से इसकी शिकायत खार पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है। शिकायत के अनुसार 26 मई को अभिनेता शूटिंग के लिए बाहर गए थे और उनकी नौकरानी घर पर अकेली थीं। उस दिन शाम करीब 6 बजे दरवाजे की घंटी बजी। जवाब देने पर नौकरानी ने पाया कि दरवाजे पर एक महिला खड़ी थी। महिला ने पूछा कि क्या यह आदित्य रॉय कपूर का घर है। जब नौकरानी ने पुष्टि की, तो महिला ने कहा कि वह अभिनेता को उपहार देना चाहती है।

दुबई की महिला के रूप में हुई पहचान
इसके बाद शिकायत में बताया गया कि वह महिला घर से ना जाने की जिद कर रही थी। इस कारण सिक्योरिटी और खार पुलिस को जानकारी दी गई । उस महिला ने अपना नाम गजाला झकारिया सिद्दिकी बताया, जो 47 वर्ष की है और दुबई की रहने वाली है। जब उससे अभिनेता के घर में आने के उद्देश्य के बारे में पूछा गया तो महिला ने कोई जवाब नहीं दिया। महिला के ऊपर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पूछताछ जारी है। 

इससे पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
आदित्य रॉय कपूर से पहले भी फिल्मी सितारों पर इसी तरीके से अवैध तरीके से घर में प्रवेश कर, अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आपराधिक घटनाओ को अंजाम देने की कोशिश की जा चुकी है। हाल ही में अभिनेता सलमान खान के अलावा दिग्गज अभिनेता सैफ अली खान पर भी कुछ महीनों पहले हमला करने की कोशिश की गई थी, जिसमें वो घायल भी हो गए थे।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*