Bulandshahr Road Accident: बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा, डीसीएम ने ट्रक में मारी टक्कर; तीन की मौत और 31 घायल

Bulandshahr Road Accident: बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा, डीसीएम ने ट्रक में मारी टक्कर; तीन की मौत और 31 घायल

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि 31 घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना इलाके में गांव रौंडा के पास पंजाब के मोड़ा से हरदोई जनपद के शाहजहांपुर जा रहे डीसीएम में चालक समेत 36 मजदूर और उनके परिवारों के लोग सवार थे। 

जब जहांगीराबाद के गांव रौंडा के पास सुबह करीब चार बजे डीसीएम पहुंचा तो चालक को नींद की झपकी आ गई। जिससे उसके पैर से एक्सीलेटर अधिक दब गया। डीसीएम स्पीड के साथ आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। 

हादसे में डीसीएम में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि, 31 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल से 27 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया है। सूचना मिलने पर डीएम और एसएसपी ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना है।

मृतकों के नाम
1. रवि पुत्र उमेश निवासी मियांपुर थाना सिंधोली जनपद शाहजहांपुर उम्र 25 वर्ष  
2. शिवदाई उर्फ धनदेवी पत्नी ललतू निवासी मियांपुर थाना सिंधोली जनपद शाहजहांपुर उम्र 60 वर्ष
3. सुनील पुत्र मंगतूराम निवासी ग्राम नटार थाना सदर जनपद सिरसा हरियाणा उम्र 32 वर्ष

घायलों के नाम
1. पंचम पुत्र सतीश निवासी सुज्जीपुर थाना गोकुल बेठा जनपद हरदोई उम्र 17 वर्ष
2. बिजेन्द्र पुत्र लललू निवासी उपरोक्त उम्र 31 वर्ष
3. उमेश पुत्र जयराम निवासी उपरोक्त उम्र 60 वर्ष
4. अजीत पुत्र उमेश निवासी उपरोक्त उम्र 15 वर्ष  
5. उर्मिला पत्नी बिजेन्द्र निवासी उपरोक्त उम्र 24 वर्ष  
6. विजय पुत्र उमेश निवासी उपरोक्त उम्र 7 वर्ष  
7. दिव्यांशी पुत्री उमेश निवासी उपरोक्त उम्र 5 वर्ष  
8. नीतू पत्नी रमाकान्त निवासी पपई फूफा भदौली हरदोई उम्र 35 वर्ष 
9. रमाकान्त पुत्र सोहनलाल निवासी सुरजीपुर थाना गोकुल बेंठा जनपद हरदोई उम्र 32 वर्ष  
10. शिवांश पुत्र रमाकान्त निवासी उपरोक्त उम्र 7 वर्ष  
11. ललित पुत्र रामचन्द्र निवासी उपरोक्त उम्र 15 वर्ष  
12. रामवीर पुत्र रामचन्द्र निवासी उपरोक्त उम्र 24 वर्ष 
13. मंजू पत्नी रामचन्द्र निवासी उपरोक्त उम्र 44 वर्ष  
14. रामचन्द्र पुत्र दोरिका निवासी उपरोक्त उम्र 40 वर्ष  
15. नत्थी पुत्र उमेश निवासी उपरोक्त  उम्र 45 वर्ष 
16. कृष्णा पुत्र नामालूम उम्र 09 वर्ष  
17. छोटी बिटिया पुत्री नामालूम उम्र 3 वर्ष  
18. तारा पत्नी सोनू उम्र 20 वर्ष 
19. नीलम पुत्री नामालूम 
20. सोनू पुत्र नामालूम  उम्र 29 वर्ष
21. रोहिनी पुत्री नामालूम उम्र 10 वर्ष  
22. मोहिनी पुत्री नामालूंम उम्र 15 वर्ष  
23. अविनाश पुत्र नामालूम उम्र 30 वर्ष  
24. आरूषि  उम्र 04 वर्ष
25. राजू पुत्र आशीष निवासी सुरजीपुर हरदोई उम्र 1, ½ वर्ष
26. आशीष पुत्र प्रिंस उम्र 24 वर्ष
27. तनु पुत्री विजेन्द्र उम्र 04 वर्ष
28. सविता पुत्री रामचन्द्र उम्र 06 वर्ष
29. मनु पुत्री विजेन्द्र उम्र 04 वर्ष
30. निशान्त पुत्र रमाकान्त उम्र 08 वर्ष
31. आदेश पुत्र रामचन्द्र उम्र 07 वर्ष

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*