पाकिस्तान लगातार भारत पर हमले की कोशिश में लगा हुआ है। भारत हर हमले को नाकाम करने के साथ ही उचित जवाबी कार्रवाई भी कर रहा है। सैन्य कार्रवाई के बीच पाकिस्तान लगातार झूठी खबरें फैलाने की कोशिश में भी लगा हुआ। उसकी ओर से हर दिन प्रोपेगेंडा फैलाने की कोशिश हो रही है। ताजा मामले में पाकिस्तान की तरफ से दावा किया जा रहा है कि भारत ने पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर ड्रोन हमला किया है।
पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। भारत सरकार की तरफ से दावे का पूरी तरह से खंडन किया है। पड़ताल में यह दावा पूरी तरह से फर्जी निकला है। भारत ने इससे पाकिस्तान की तरफ से भारत में सांप्रदायिक नफरत पैदा करने की कोशिश बताया गया है।
क्या है दावा
पाकिस्तानी के इनफॉरमेशन विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के डायरेक्टर जनरल अहमद शरीफ चौधरी के बयान का हवाला देकर सोशल मीडिया पर एक बयान शेयर किया जा रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत ने पाकिस्तान में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर ड्रोन हमला किया।
डायलॉग पाकिस्तान (@DialoguePak) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “भारत ने ननकाना साहिब में सिखों के पवित्र स्थलों पर हमला किया,”
पड़ताल
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमें सबसे पहले भारतीय न्यूज एजेंसी पीटीआई की खबर मिली। इस खबर में पीआईबी का हवाला देते हुए इस दावे का खंडन किया गया था। खबर में बताया गया कि भारत की तरफ से इस तरह का कोई हमला किसी भी धार्मिक स्थान पर नहीं किया गया है। वायरल किया जा रहा दावा पूरी तरह से फर्जी है। खबर का स्क्रीनशॉट आप नीचे देख सकते हैं।
इस खबर से जानकारी लेने के बाद हमने पीआईबी की पोस्ट को देखा। भारत सरकार की नोडल समाचार एजेंसी पीआईबी ने इस दावे का खंडन करते हुए एक्स पोस्ट किया है। पीआईबी की तरफ से बताया गया था कि सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके दावा किया जा रहा है कि भारत ने ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर ड्रोन हमला किया है। यह दावा पूरी तरह से फर्जी है। कहा गया कि इस तरह की सामग्री भारत में सांप्रदायिक नफरत पैदा करने के लिए प्रसारित की जा रही है। कृपया सतर्क रहें। ऐसी जानकारी को फॉरवर्ड न करें। ननकाना साहिब सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक का जन्मस्थान है और गुरुद्वारा सिखों के लिए एक पूजनीय तीर्थ स्थल है।
विदेश मंत्रालय की ओर से ऑपरेशन सिंदूर को लेकर होने वाली प्रेस ब्रीफिंग में भी पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे फर्जी दावों के बारे में जानकारी दी गई। इस प्रेस ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पाकिस्तान के फर्जी दावों के बारे में बताया।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि दावा पूरी तरह से फर्जी है। पाकिस्तान इस तरह के झूठे दावे केवल भारत में तनाव को पैदा करने के लिए कर रहा है।
Bureau Report
Leave a Reply