IPL: बंगलूरू में IPS अधिकारी के बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, बेटी से भी अभद्रता; संदिग्धों में आयकर अफसर भी

IPL: बंगलूरू में IPS अधिकारी के बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, बेटी से भी अभद्रता; संदिग्धों में आयकर अफसर भी

हाल ही में बंगलूरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल मैच के दौरान एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के बच्चों के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी। शिकायत के बाद अब यौन उत्पीड़न और धमकी का मामला दर्ज किया गया है। संदिग्धों में से एक वरिष्ठ आयकर अधिकारी भी शामिल था। पुलिस ने बताया कि घटना 3 मई को रात करीब 9.40 बजे प्रीमियम सीटिंग एनक्लोजर डायमंड बॉक्स में हुई, जब आरसीबी और सीएसके के बीच मैच खेला जा रहा था।

बेटे और बेटी के साथ दुर्व्यवहार का आरोप
शिकायतकर्ता आईपीएस अधिकारी की पत्नी के मुताबिक, दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनके 22 साल के बेटे के साथ दुर्व्यवहार किया। उनकी 26 साल की बेटी को गलत तरीके से छुआ। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि अज्ञात दंपती जोर-जोर से चिल्ला रहे थे, धमकी दे रहे थे और उनके बच्चों को परेशान कर रहे थे। उन्होंने उनकी बेटी के साथ भी दुर्व्यवहार किया और उसके साथ अभद्रता की।

बेटे ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड की घटना
शिकायतकर्ता ने दावा किया कि पूरी घटना को उनके बेटे ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। पुलिस ने कहा कि घटना में शामिल संदिग्धों में से एक वरिष्ठ आयकर अधिकारी भी था।

आगे की जांच शुरू
पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर बीएनएस की धारा 351(1) (आपराधिक धमकी), 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) 75(1) (यौन उत्पीड़न), 79 (महिला की शील का अपमान करने के इरादे से किए गए कृत्यों को आपराधिक बनाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

Bureau Report

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*