MP Board 10th-12th Topper’s List 2025: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 2025 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। बोर्ड ने नतीजों की घोषणा के साथ दोनों कक्षाओं में विद्यार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत और टॉपर्स के नामों की भी घोषणा की है। टॉपर लिस्ट में प्रदेश के विभिन्न जिलों के मेधावी छात्रों ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है।
इस साल 10वीं का पास प्रतिशत 76.22% रहा। इंटरमीडिएट का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 74.48% रहा। कक्षा 10वीं में प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है। वहीं, 12वीं में प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है। दोनों ही कक्षाओं में छात्राओं का प्रदर्शन बेहद अच्छा रहा। छात्रों की तुलना में छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस खबर में नीचे दोनों कक्षाओं की टॉपर लिस्ट दी गई है।
MP Board 10th Topper List 2025: एमपी बोर्ड 10वीं टॉपर लिस्ट
इस वर्ष एमपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है। प्रज्ञा जायसवाल ने 100 फीसदी अंको के साथ पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। सिंगरौली की रहने वाली प्रज्ञा ने हाईस्कूल की परीक्षा में अधिकतम अंक हासिल किए हैं। दूसरे स्थान पर रीवा के आयुष द्विवेदी रहे, उन्होंने 499 अंक हासिल किए हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर शैजाह फातिमा रहीं। जबलपुर की शैजाह ने 498 अंकों के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। यहां हाईस्कूल के टॉप-5 स्टूडेंट्स की सूची दी गई है:
| रैंक | नाम | शहर | अंक |
| 1 | प्रज्ञा जायसवाल | सिंगरौली | 500/500 |
| 2 | आयुष दिवेदी | रीवा | 499/500 |
| 3 | शैजाह फातिमा | जबलपुर | 498/500 |
| 4 | मानसी साहू | सीधी | 497/500 |
| 4 | सुहानी प्रजापति | उज्जैन | 497/500 |
| 4 | शिवांश पांडे | सतना | 497/500 |
| 4 | अंजली शर्मा | रीवा | 497/500 |
| 5 | सुम्बुल खान | सागर | 496/500 |
| 5 | तरन्नुम रंगरेज | दमोह | 496/500 |
| 5 | अनिमेष वर्मा | रीवा | 496/500 |
| 5 | अनुराग कुमार साहू | सिंगरौली | 496/500 |
| 5 | प्राची कौरव | नरसिंगपुर | 496/500 |
MP Board 12th Topper List 2025: एमपी बोर्ड 12वीं की टॉपर लिस्ट
इंटरमीडिएट की परीक्षा में पूरे प्रदेश में प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है। तीनों संकायों में उन्होंने सबसे अधिक अंक लाकर रैंक-1 हासिल की है। सतना की रहने वाली प्रियल इंटर की परीक्षा में सबसे अधिक अंक हासिल करने वाली छात्रा हैं। 12वीं के टॉपर्स इस प्रकार हैं:
| रैंक | संकाय | नाम | प्रतिशत | प्राप्तांक | जिला |
| 1 | विज्ञान | प्रियल द्विवेदी | 98.4 | 492 | सतना |
| 2 | वाणिज्य | रिमझिम करोठिया | 98.2 | 491 | ग्वालियर |
| 3 | विज्ञान | हर्ष पांडे | 98.0 | 490 | सतना |
MPBSE 12th Stream-wise Topper: संकाय-वार टॉपर
विज्ञान संकाय में प्रियल द्विवेदी ने 492 अंको के साथ टॉप किया है। प्रियल 12वीं की स्टेट टॉपर भी हैं। वाणिज्य संकाय में रिमझिम करोठिया ने 491 अंक हासिल कर पहला स्थान पाया है। कला में अंकुर यादव ने 489 अंकों के साथ टॉप किया है। कृषि में हरिओम साहू ने 486 अंक हासिल किए और संकाय में टॉप किया। जीव विज्ञान संकाय में गार्गी अग्रवाल ने 484 अंकों के साथ टॉप किया है। वहीं, गृह विज्ञान में 478 अंकों के साथ कु. योग्यता टंक ने टॉप किया है। सभी संकायों के टॉपर्स की सूची इस प्रकार है:
| संकाय | नाम | प्राप्तांक | जिला |
| विज्ञान | प्रियल द्विवेदी | 492 | सतना |
| वाणिज्य | रिमझिम करोठिया | 491 | ग्वालियर |
| कला | अंकुर यादव | 489 | रीवा |
| गृह विज्ञान | कु. योग्यता टंक | 478 | भिण्ड |
| जीव विज्ञान | गार्गी अग्रवाल | 484 | दमोह |
| कृषि | हरिओम साहू | 486 | छिंदवाड़ा |
MP Board 10th, 12th Topper List 2025: दोनों कक्षाओं के स्टेट टॉपर
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। दोनों कक्षाओं में शीर्ष स्थान पर छात्राओं का कब्जा रहा। हाईस्कूल की परीक्षा में प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है। प्रज्ञा जायसवाल ने 100 फीसदी अंको के साथ पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। 12वीं प्रियल द्विवेदी स्टेट टॉपर रहीं।
| कक्षा | रैंक | नाम | प्रतिशत | प्राप्तांक | कुल अंक | जिला |
| 10वीं | 1 | प्रज्ञा जायसवाल | 100% | 500 | 500 | सिंगरौली |
| 12वीं | 1 | प्रियल द्विवेदी | 98.4% | 492 | 500 | सतना |
Bureau Report
Leave a Reply